
रतलाम ( ivnews) पेट्रोल पम्प लूट की योजना सहित अन्य अपराधों के प्रकरणों मे स्थाई वारंटी फरार एक कुख्यात कंजर को आलोट पुलिस ने पकड़ने मे सफलता हासिल की. पकड़े गए कंजर पर पांच हजार का इनाम घोषित था.
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लम्बित स्थाई/फरारी वारंटो की तामिली हेतु अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी श्रीमति पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे फरार कंजर आरोपी व स्थाई/फरारी वारंटो की तामिली हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोदान पिता कालिया उर्फ कालुलाल कंजर उम्र 40 साल निवासी कंजर डेरा अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को पकडने मे सफलता मिली. पकड़ा गया आरोपी सौदान कंजर पेट्रोल पम्म लुट के योजना बनाने के अपराध मे फरार होने से गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही न्यायालय से जारी अन्य चार प्रकरणो मे स्थाई वारंट मे फार्मल गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुर्व मे 5 हजार रुपये ईनाम की उद्घोषणा की गई थी.
*नाम आरोपी –*
सोदान पिता कालिया उर्फ कालुलाल कंजर उम्र 40 साल निवासी कंजर डेरा अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान
*वह अपराध जिसमे गिरफ्तार किया*
*1.* अप क्र 607/2024 धारा 191 (2,3), 190, 109 बीएनएस (उक्त अपराध मे गिरफ्तार) –
*2.* RCT क्र. 10/2020 धारा 327,323,294,506,34 भादवि (स्थाई वारंट मे फार्मल गिरफ्तार)
*3.* RCT क्र. 11/2020 धारा 457,380 भादवि (स्थाई वारंट मे फार्मल गिरफ्तार)
*4.* RCT क्र. 12/2020 धारा 379 भादवि (स्थाई वारंट मे फार्मल गिरफ्तार)
*5.* RCT क्र. 13/2020 धारा 379 भादवि (स्थाई वारंट मे फार्मल गिरफ्तार)
*पुलिस टीम –*
निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी आलोट, उनि प्रमोद राठौर, आर दीपक पाटीदार, अशोक गुर्जर की मुख्य भूमिका रही है।
