
रतलाम ( ivnews) घर के बाहर स्केटिंग कर रही बेटी को देखने के लिए ख़डी महिला के गले से दुपहिया वाहन सवार दो युवको ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया. महिला की सतर्कता से चेन बच गई युवक केवल चैन का सोने का पेंडल ले जा सके. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
महलवाड़ा स्तिथ जैन कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी शेंकी छाजेड की पत्नी प्रिया के साथ 18 जनवरी की शाम पौने सात बजे करीब यह वारदात हुई. फरयादी प्रिया छाजेड अपनी बेटी वियाना छाजेड़ जो घर के बाहर कालोनी में स्केटिंग कर रही थी के साथ ही घूम रही थी तभी शाम को करीब पौने सात बजे अचानक से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आये और उनके गले से सोने की चैन झपट कर भाग निकले. लेकिन फरयादी महिला की सतर्कता से चेन बच गई. युवक केवल चेन का पेंडल ले जा सके. फरयादी प्रिया ने बताया की दुपहिया वाहन चलाने वालो मे गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने मास्क पहन रखा था, पीछे बैठे व्यक्ति ने चलती मोटरसाईकिल से मेरे गले पर झपट्टा मारकर मेरे गले में पहनी सोने की चैन खींची। मेरे द्वारा विरोध करने पर सोने की चैन में हाथ में ही रह गई व चैन में लगा सोने का पेंडल व नाका (कड़ी) पुराना इस्तेमाली यह व्यक्ति लेकर भाग गये। सोने का पेडल गोल था। मोटरसाईकिल चलाने वाले व्यक्ति ने ब्लू रंग की जैकेट व पीछे वाले ने ग्रीन रंग की जैकेट पहन रखी थी। उसके बाद मैने घर जाकर घटना मेरे पति श्रकी छाजेड़ व देवर श्रेयांश छाजेड को बताई थी। घटना की रिपोर्ट आज महिला ने अपने देवर श्रेयांश छाजेड़ के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
