
रतलाम (ivnews) ।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीणविधानसभा क्षेत्र के समस्त बी.एल.ए. का एस.आई.आर. सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय गड़कैलाश महादेव मंदिर सभागृह रतलाम पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत और प्रदेश कांग्रेस से मुख्य प्रशिक्षणकर्ता राजेश रघुवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दवे ने भाग लेकर (बी.एल.ए.) कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
विशेष गहन परीक्षण
(एस.आई.आर.) प्रक्रिया का कार्यकर्ताओं को महत्व,उद्देश्यों और व्यवहारिक आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के प्रत्येक नाम, प्रत्येक विवरण और प्रत्येक बदलाव की गहरी पड़ताल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और विश्वसनीयता के लिए एस.आई.आर. प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पुर्व सचिव संजय चौधरी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट किसान कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राजेश भरावा रतलाम ग्रामीण बी एल ए प्रभारी सुधीर पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा किसान नेता राजेश पुरोहित युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव यश दवे राकेश सोलंकी मंगल पाटीदार प्रकाश पाटीदार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी व (बी.एल.ए.) उपस्तिथ थे।
