
रतलाम ( ivnews) नगर निगम चुनाव मे भाजपा के महापौर उम्मीदवार के रूप मे महापौर प्रहलाद पटेल ने जो संकल्प पत्र जारी किया था. उसका कितना पालन किया गया. संकल्प पत्र के विपरीत शहर के गरीब सब्जी विक्रेताओं को अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा हैं. जबकि बड़े लोगो के अतिक्रमण नगर निगम को नहीं दिख रहे… कांग्रेस इन गरीब सब्जी वालो के साथ हैं. उक्त बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा और जिला युवक कांग्रेस मयंक जाट ने संयुक्त प्रेसवार्ता मे कही..
प्रेस वार्ता मे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया की नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के वादों को पूरा नही किया हैं
कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में सड़क किनारे लगने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था हटाने का भी विरोध किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा और युवक कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि पिछले चार दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रैफिक सुधार के नाम पर छोटे विक्रेताओं को हटाया जा रहा है। मयंक जाट ने कहा कि ऐसा प्रदर्शित किया जा रहा है मानो ट्रैफिक अव्यवस्था के लिए केवल ये ही लोग जिम्मेदार हों। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को हटाने से पहले उन्हें विश्वास में लेकर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना आवश्यक था।
जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने नगर निगम चुनाव मे भाजपा उम्मीदवार मेयर प्रहलाद पटेल द्वारा जारी किये गए संकल्प पत्र को दिखाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में शहर के अलग-अलग स्थानों पर छह सर्वसुविधायुक्त मार्केट बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि वर्तमान में हो रहे SIR कार्यों से आम जनता परेशान है। कांग्रेस द्वारा प्रत्येक वार्ड में नियुक्त बीएलए आम लोगों की सहायता कर रहे हैं। प्रसाशन भाजपा के एजेंट के रूप मे काम कर रहा हैं.
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, पार्षद यास्मीन शैरानी, जोएस आरिफ, बसंत पंड्या हितेश पैमाल रजनीकांत व्यास शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वसूद सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे
