जावरा ( ivnews) विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रयास निरन्तर सफल हो रहे है।जावरा विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर लगभग 56 लाख रु की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिली है।जिससे क्षेत्र में हर्ष है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्यो के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को विशेष निधि में प्रस्ताव दिए।इन कार्यो के लिए विधायक डॉ पांडेय निरंतर प्रयास करते रहे।पुलिया निर्माण नही होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन लंबे समय से अवरुद्ध हो रहा है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।जानकारी के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम पंचायत मुंडलाराम के ग्राम रसुलपुर मुण्डली में शान्तिधाम के पास पुलिया निर्माण,ग्राम पंचायत पिंगराला में कालूखेड़ा मार्ग पर पिंगला नदी पर पुलिया निर्माण और ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में कंचनखेड़ी मार्ग पर पुलिया निर्माण कराए जाने की स्वीकृति जारी की है।लगभग 56 लाख रु की लागत से पुलियाओं की स्वीकृति जारी होने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस सौगात पर मुख्यमंत्री डॉ यादव,पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया ।

By V meena

error: Content is protected !!