रतलाम,( ivnews ) ऑटो से आकर सुने मकान मे चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने मे सफलता हासिल की. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 हजार के लगभग का सामान बरामद किया है। फ्रारार मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों तलाश जारी है। वारदात वाले मकान पर tताला लगा देख समीप मजदूरी कर रहे आरोपी ने चोरी की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था.

निराला नगर निवासी हरदीपसिंह खनूजा के यहां चोरी की वारदात हुई थी। श्री खनूजा शनिवार शाम को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित देवास गए थे। रविवार शाम करीब चार बजे वापस लौटे तो चोरी का पता चला था। उन्होंने पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कराई.
घटना के बाद एसपी अमित कुमार ने पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि आरोपी ऑटो से चोरी करने आए थे।
पुलिस ने ऑटो की तलाश शुरू की और ऑटो चालक समीर पिता फकीर मो. 27 वर्ष निवासी उंकाला रोड और उसके साथी मोइन पिता रफीक 26 वर्ष निवासी उकांला रोड को हिरासत में लिया। दोनों ने अपने साथी गोलू उर्फ इमरान एवं प्रिंस दोनों निवासी रतलाम के साथ निराला नगर में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण और 1500 रुपए नगर सहित चोरी गया 17 हजार का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार वारदात का मास्टरमाइंड प्रिंस है। प्रिंस निराला नगर में चोरी के घर के आस-पास ही कहीं मजदूरी कर रहा था। जब उसने घर पर ताला लगा देखा तो अपने दोस्त गोलू उर्फ इमरान के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। मोइन और समीर को भी साथ में लेकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
चोरी के तत्काल बात घर से 6 लाख रुपए नगद , सोने चांदी के आभूषण ,दो लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। कुल कितने रुपए की चोरी हुई थी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार कुछ रुपए घर में से ही मिल गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से 17 हजार का माल बरामद किया गया है। शेष दो आरोपियों से लैपटॉप एवं अन्य सामान बरामद होना बाकी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आईए थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक अमित कोरी,एस आई हिमाल सिंह, ध्यान सिंह सोलंकी, राजा तिवारी, नारायण सिंह जादौन, दिलीप रावत, रवि चंदेल, माखनसिंह, अभिषेक पाठक, विपुल भावसार, शांतिलाल डिंडोर, पारस चावला, शिव कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।

By V meena

error: Content is protected !!