
रतलाम ( ivnews) भैंस चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को सैलाना पुलिस ने पकड़ने मे सफलता हासिल की. जबकि गिरोह के बाकी चार फरार सदस्यों की तलाश जारी है. गिरोह के पकड़े गए तीन सदस्यों से चुराई गई भैसे सहित एक पिकअप वाहन जब्त किया गया. गिरोह के सभी सदस्य झाबुआ जिले के निवासी है.
घटना का संक्षिप्त विवरण –
16 सितम्बर 25 को फरियादी भारत लाल पिता भंवरलाल चौधरी द्वारा सैलाना थाना रिपोर्ट लिखवाई थी कि रात्रि करीबन 11 बजे खेत पर बने हुए मकान में से तीन भैंस व दो भैंस के बछड़े मकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गए हैं और आसपास लगे कैमरे चेक करने पर एक पिकअप को आते जाते सीसीटीवी कैमरा में देखा है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना सैलाना पर धारा 331(4) एवं 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस करवाई का विवरण –
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा मवेशियों की चोरी की घटनाओं पर गंभीरता जताई गई एवं इन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना द्वारा गठित टीम द्वारा प्रकरण के अनुसंधान के दौरान पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड, मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में प्रयुक्त हुई पिकअप की तलाश करते हुए मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप को चेक करने पर दो भैंस व दो भैंस के बछड़े भरे हुए थे । इसके बाद चोरी की शंका होने पर ग्राम बोडिना में हुई चोरी के फरियादी को तलब कर दिखाने के बाद फरियादी द्वारा अपनी भैंसों को व दोनों भैंस के बछड़ों को पहचान लिया गया, इसके उपरांत पिकअप में ड्राइवर व ड्राइवर के साथ बैठे दोनों व्यक्तियों के संदिग्ध होने से उनसे पूछताछ करने पर भैंस के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं होने से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ग्राम बोदीना में अपने अन्य साथियों के साथ उक्त भैंसे चोरी करने की बात बताई।
गिरफ्तार आरोपी –
1.दीपक उर्फ दीपका पिता शम्भु कटारा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
2.पप्पू पिता राजू मुनिया उम्र 30 वर्ष निवासी चरपोटीपाड़ा चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
3.मानसिंह पिता हड़िया मुनिया उम्र 45 वर्ष निवासी चरपोटीपाड़ा थाना थांदला जिला झाबुआ
फरार आरोपीगण–
1.देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
2.बालू पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
3.हुक्का उर्फ हुलिया पिता बालू कटारा निवासी निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
4.राहुल पिता बहादुर कटारा देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
जप्त मशरूका –
1. 02 भैंस व 02 भैंस के बछड़े कीमती करीबन 2,50000/- रुपए
2.महिंद्रा बॉलरो पिकअप लोडिंग वाहन कीमती करीबन 4,50000/- रुपए
आपराधिक रिकॉर्ड –
आरोपी देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा भेस चोरी का मुख्य सरगना है जो कि अन्य लड़कों को साथ में लेकर चोरी की वारदात अंजाम देता है जिसके थाना भाटपचलाना, थाना बड़नगर एवं थाना रावटी पर चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।
मुख्य भूमिका–
धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सउनि शंकरसिंह शक्तावत, प्रआर दिलीप देसाई, आरक्षक फकीरचन्द, आरक्षक तूफान भूरिया एवं सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, मयंक व्यास, तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।
