
रतलाम ( ivnews) युवाओं के मार्गदर्शक और सहायक थे स्व. प्रदीप करोसिया जी… उन्होंने ने अपने कार्यकाल में अनेक युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्हें रोजगार दिलाने तक निरंतर सहयोग किया। कई युवाओं को उन्होंने रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए न सिर्फ प्रेरित किया। बल्कि व्यक्तिगत रूप से मदद भी की। एक संगठन के नेता, बल्कि युवाओं के मार्गदर्शक व समाज के सच्चे प्रेरणास्रोत थे।उक्त विचार ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी. रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, रतलाम मंडल द्वारा पूर्व मंडल मंत्री स्व. प्रदीपचंद्र करोसिया की नौवीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर मे आये अतिथियों ने व्यक्त किए.

न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित रक्तदान शिविर के साथ साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं ने रक्तदान के लिए बढ़चढ़ कर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआरएम अश्वनी कुमार ने किया। बाद में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. करोसिया के सुपुत्र अभिषेक करोसिया एवं गगन कुमार छपरी (सहायक मंडल मंत्री) द्वारा की गई। विशेष अतिथि वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय नेता राहुल निन्धाने द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदान कर रहे साथियों का मनोबल बढ़ाया। विशेष अतिथि बीजेपी युवा मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू यादव द्वारा जरूरतमंद बच्चो को पुस्तके एवं लंच बॉक्स वितरित किए।

इन्हें मिला सम्मान
इस कार्यक्रम के दौरान रतलाम मंडल में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के उन बच्चों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने 2024-25 सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही जो व्यावसायिक शिक्षा (MBBS, BDS, B.Tech, BE, CA/CS, LLB आदि) में प्रवेश ले चुके हैं। सम्मानित हुए बच्चों के चेहर्रे खिले खिले नज़र आए। कार्यक्रम में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष प्रताप गिरी, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोहर बारठ, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, पंडित शिवपाल छपरी, अश्विनी शर्मा, रवि मीणा, अनुज शर्मा एवं ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मीण एवं अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मजदूर संघ मंडल मंत्री नागर ने रक्तदान भी किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर आधारित जीवन :-स्व. प्रदीपचंद्र करोसिया डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से गहराई से प्रेरित थे। उन्होंने सदैव शिक्षा, समानता एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किया। वे विशेष रूप से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते थे। इस मौके पर स्व. करोसिया के पुत्र अभिषेक करोसिया सहित पदाधिकारियों ने डीआरएम व अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन मंडल मंत्री पी. एन. वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मचारियों के बच्चो को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त मंडल सचिव गगन छपरी ने कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
