रतलाम ( ivnews) भारतीय जनता पार्टी आगामी स्वाधीनता दिवस के पूर्व 10 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलायेगी। इस अभियान से जन-जन को जोड़ना है। जिला स्तर पर अध्यक्ष के रूप मे आलोट से तिरंगा यात्रा निकालना प्रस्तावित है। इस यात्रा के माध्यम से जिले के सभी मंडलों को जोड़ने का प्रयास होगा। भाजपा के आगामी सभी कार्यक्रमों मे कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाए।
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रंगोली सभागार मे जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की उपस्थिति मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुई कही। जिला बैठक मे मन की बात के बेहतर प्रदर्शन लिए 21 मंडलों का सम्मान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह एवं निमिष व्यास जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल मंचासीन रहे।


बैठक मे जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों मे तिरंगा यात्रा के आयोजन होगे। इसकी तैयारियों के लिए 06 से 08 अगस्त तक सभी मंडलों मे बैठके आयोजित की जायेगी। अभियान के दौरान हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया जायेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस एवं 16 अगस्त को पार्टी के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती मनाई जायेगी।
श्री उपाध्याय ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम मे रतलाम जिले के 21 मंडलों ने सक्रियता से शत प्रतिशत कार्य किया है। इसके लिए सभी मंडलों का सम्मान किया जा रहा है। शेष मंडल भी सक्रिय भूमिका निभाए जिससे  जिला प्रदेश मे अव्वल स्थान बना सके।


जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के लिए सदैव अपडेट रहने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि संगठन एप्प और सोशल मीडिया पर सक्रिय रह कर सभी अग्रणी भूमिका निभाएं। देश मे राष्ट्र सर्वोपरि है। इस भाव से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया गया था और आज यह अभियान सब का अभियान बन गया है।
श्री पाण्डेय ने मंडल स्तर पर रक्षा बंधन महोत्सव मनाने का आह्वान भी किया। बैठक प्रारंभ मे भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषो डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मन की बात कार्यक्रम मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी मंडलों का मंच पर सम्मान किया गया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। इस दौरान प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी,उपस्थित रहें।

By V meena

error: Content is protected !!