रतलाम ( ivnews ) भारत आदिवासी पार्टी (बाप )के प्रदेश के एक मात्र व रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडिया ने अपना लुक बदलने के बाद अवैध शराब पकड़ने मे सफलता हासिल की. उन्होंने सरवन थाना क्षेत्र मे शराब से भरी एक जीप पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस के आने तक विधायक कमलेश्वर डोडीयार जीप के आगे जमीन पर बैठकर पुलिस का इंतजार करते रहे.

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने अपना लुक बदला. है. अपने गँजे सिर पर विग लगा ली है. नए लुक का फोटो भी उन्होंने सोशियल मिडिया पर पोस्ट किया था. अपना लुक बदलने के पीछे विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा था की क्षेत्र मे अवैध शराब सहित कई गतिविधिया चलने की सूचना मिल रही थीं.मेने अवैध शराब पकड़ी भी. लेकिन मुझे पहचाने जाने के कारण कई बार असफल हुआ. इसलिए लुक चेंज करते हुए अपने सिर पर विग लगवा ली.

इस नए लुक के साथ आज रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ीखुर्द में सितला माता मंदिर के पास अवैद्य शराब से भरी गाड़ी रोक कर पुलिस को सूचना दी है। सुबह 10 बजे सरवन में शराब के ठेके से बुलेरो गाड़ी शराब से भरी हुई थी। विधायक की गाड़ी देख शराब से भरी गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से चलाना शुरू कर दिया था। विधायक ने गाड़ी का पीछा कर सरवन से करीब 2 किलोमीटर दूर गाड़ी को पकडा। और गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी के पीछे वाली सीट पर अंग्रेजी, देसी व बियर की लगभग 7 पेटीयां अवैध शराब रखी हुई थी। विधायक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस का वाहन आने तक विधायक कमलेश्वर डोडियार गाड़ी के पास ही बैठे रहे।

By V meena

error: Content is protected !!