रतलाम ( ivnews ). इंदौर में आयोजित ओपन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय कलेक्ट्रेट रतलाम के सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रभाकर राव मध्यप्रदेश राज्य विजेता बने।

जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता एवं सचिव शरद अग्रवाल ने बताया की ओपन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा (आयु समूह 49 से 59) में प्रभाकर राव ने इंदौर के किशोर मोटवानी को 3-1 से सेमीफाइनल में हराया एवं फाइनल में जबलपुर के डाक्टर जितेंद्र तंवर को 3-0 से हराकर मध्यप्रदेश राज्य विजेता बने । इनकी उपलब्धि पर संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश जैन ,श्याम लालवानी,आकाश शर्मा, सुरेंद्र सोलंकी, हर्ष शर्मा,सौरभ लाल ने बधाई दी.अब प्रभाकर राव 17 से 23 फरवरी तक इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!