रतलाम ( ivnews ) रतलाम प्रेस क्लब के उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2024 के लिए सदस्य पत्रकारों से प्रविष्टियां प्राप्त करने का आज (सोमवार, 10 फरवरी 2025) आखिरी दिन हैं। आज रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन दाखिल की जाने वाली प्रविष्टियां ही स्वीकार होंगी। प्रविष्टियां दो अलग-अलग फॉर्मेट में स्वीकार की जा रही हैं। इनमें से एक फॉर्मेट में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजिटल मीडिया श्रेणी की बेस्ट खबरें और बेस्ट फोटोग्राफी के पुरस्कार के लिए है जबकि दूसरा फॉर्मेट कृषि और खेल की खबरों के लिए है।

रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा सदस्यों की उत्कृष्ट पत्रकारिता को पुरस्कृत करने के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां ली जा रही हैं। इसके तहत संस्था के सदस्य पत्रकार 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के दौरान प्रकाशित अपनी उत्कृष्ट खबरें व फोटोग्राफ प्रस्तावित कर सकते हैं। कोई भी साथी प्रत्येक श्रेणी के लिए अपनी दो खबरें / फोटोग्राफ प्रस्तावित कर सकता है। प्रविष्टियां स्वीकार करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी (सोमवार), 2025 नियत है। इस दिन रात 12.00 बजे तक दर्ज होने वाली खबरों और फोटोग्राफ ही प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद सबमिट होने वाली प्रविष्टि पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिले से बाहर के होंगे जज

अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी के अनुसार उत्कृष्ट पुरस्कार के लिए खबरों व फोटोग्राफ का चयन रतलाम जिले के बाहर के वरिष्ठ पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट द्वारा किया जाएगा। 10 फरवरी 2025 की रात 12.00 बजे तक प्राप्त होने वाली सभी ऑनलाइन प्रविष्टियों को निर्णायकों को ऑनलाइन ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग होंगे।

इन श्रेणियों में दिए जाने है पुरस्कार

बता दें कि रतलाम प्रेस क्लब द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 3, प्रिंट मीडिया की 3, डिजिटल मीडिया की 3 और प्रेस फोटोग्राफी के लिए 1 पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष से खेल और कृषि से संबंधित खबरों के लिए भी पुरस्कार दिया जाना है। इन दोनों ही श्रेणी में एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा।

इन लिंक के माध्यम से करें दावेदारी

• पूर्व से स्थापित पुरस्कारों (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजिटल मीडिया व फोटोग्राफी) के लिए प्रविष्टि डालने हेतु https://forms.gle/BMShSMVoZV91sy5e7 पर क्लिक करें।
• खेल एवं कृषि के जुड़े पुरस्कारों के प्रविष्टि डालने हेतु https://forms.gle/xHAPnhap8PHjwrc7A पर क्लिक करें।
अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म से दावेदारी मान्य नहीं
अध्यक्ष गोस्वामी के अनुसार कोई भी सदस्य सिर्फ उसी न्यूज प्लेटफॉर्म (अखबार, न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल आदि) से दावेदारी कर सकेगा जिसके माध्यम से रतलाम प्रेस क्लब में सदस्यता ली गई है। अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म से की गई दावेदारी मान्य नहीं की जाएगी।

यह रखें सावधानी

• प्रिंट मीडिया के साथी सिर्फ खबरों की पीडीएफ / जेपीजी अपलोड करें। उन्हें खबर की लिंक डालने की जरूरत नहीं है। यदि पीडीएफ / जेपीजी ठीक से दृश्य नहीं है तो लिंक भी डाल सकते हैं।
• इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी सीधे वीडियो अपलोड नहीं करते हुए, उसे अपने किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर वहां से लिंक जनरेट कर फॉर्मेट में डालें। प्रविष्टि सबमिट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि लिंक पर क्लिक करने पर खबर प्ले हो रही है या नहीं।
• डिजिटल मीडिया के साथ सिर्फ अपनी खबरों की लिंक ही सबमिट करें। फॉर्मेट सबमिट करने से पहले लिंक पर क्लिक कर पुष्टि कर लें कि खबर खुल पा रही है या नहीं।
• यदि किसी साथी ने पीडीएफ, फोटो, वीडियो आदि अपनी गूगल ड्राइव आईडी से शेयर की है तो उसे देखने का अधिकार देने वाला ऑप्शन भी ऑन करें। ऐसा नहीं करने पर जूरी सदस्यों को आपकी खबर दिखाई नहीं देगी और आप पुरस्कार पाने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं।
• प्रविष्टि दर्ज करने को लेकर तकनीकी या अन्य कोई भी जिज्ञासा होने पर अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी (9993444343) व नीरज कुमार शुक्ला (9826809338) से संपर्क कर सकते हैं।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!