रतलाम ( IVNEWS ). स्थापना दिवस धूमधाम से नगर की जनता के मध्य प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा विशाल जय रतलाम रैली वाहन रैली 10.30 बजे महलवाडा चौराहा से प्रारंभ होकर डालुमोदी बाजार पर समाप्त हुई ।
रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति संयोजक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर निगम चौराहे पर महाराजा रत्नसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पूर्व महलवाडा स्थित मां पदमजा मंदिर में चुनरी पुष्प चढ़ाकर रैली प्रारंभ की गई।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने रतलाम की जनता से कहा कि हमने रत्नपुरी की ‘पावन नाटी’ पर जन्म लिया, जो हमारी कर्मभूमि है, जिस पर हमें गर्व है, जो हमारी आस्था का केन्द्र है। ऐसी पावन पवित्र नगरी, रत्नपुरी’ का स्थापना दिवस बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि सभी रतलाम निवासी हमारी मातृभूमि का कर्ज उतारने के लिए उसका स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया । रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीति, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए जय रतलाम का उदघोष के साथ युवा डीजे ढोल की थाप पर जय रतलाम के नारे के साथ केसरिया झंडो के साथ निकले ।


नगर के प्रमुख मार्गो से रैली प्रारंभ होने से अंत तक अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विशाल वाहन रैली मार्ग प्रारंभ – महलवाड़ा से पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धान मंही रानीजी का मंदिर, शहर सराय शहीद चौक, न्यू रोड़, दो बत्ती, छत्रीपुल से नगर निगम चौराहा महाराजा स्व. श्री रतन सिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात डालुमोदी बाजार पर समापन।

जय रतलाम रैली में महापौर नगर निगम रतलाम प्रहलाद पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा नेता महेंद्र कोठारी,पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व महापौर डॉ सुनीता यादें, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ,पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल,पत्रकार शरद जोशी,राजेश जैन, जवाहर व्यायामशाला के मयंक जाट, पहलवान वैभव,गौरव जाट,अशोक जैन लाला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कोठारी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, भाजपा नेता दिनेश राठौड़, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज , विद्यार्थी परिषद पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर ,भाजपा नेता झमक भरगट, तपन शर्मा,पार्षद धर्मेंद्र व्यास, पवन सोमानी, हितेश कामरेड,गौरव त्रिपाठी, पप्पू पुरोहित, जलज सांखला, योगेश पापटवाल, दिलीप गांधी, रणजीत टांक, संजय कसेरा,मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा,नीलेश गांधी, पूर्व पार्षद अरूण राव, राजेंद्र राठौड़, पवन सोमानी, गोपाल सोलंकी, राजू सोनी, राजेंद्र चौहान, विशाल शर्मा, परमानंद योगी, देवशंकर पांडे, पवन शर्मा, गोपाल परमार, सुरेंद्र जोशी , सतीश भारतीय, बलवीर सिंह सोढ़ी, मीसाबंधू चंदन पोरीदिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारास्वत, मेहरबान सिंग, राजेंद्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल परिहार, भारत धानक,तोलीराम जी शर्मा, आन्नु दायमा,महेंद्र भरकुंदीया, हरीश मीना, लक्ष्मीनारायण धरवा , नारू राठौर, राजेश शर्मा, महेश सोलंकी, मोहित चौबे, सौरभ शर्मा, इरशाद मंसूरी, राजेश मूणत, गौरव त्रिपाठी, गौरव मूणत ,राजेश पांडे,अंकुश श्रीवास्तव, ईश्वर पांचाल, मुकेश मीणा, गोपाल सोनी, महेश सोलंकी , इरशाद मंसूरी, गोपाल गहलोत ,डॉ ईश्वर बोराणा, घनश्याम पुरोहित, इंदर लुनावत, विपुल मेहता मुकेश मेहता, बृजेश पितलिया,पवन लोढ़ा नीरज परमार, प्रकाश परवाना, किशोर बिजरावत, पत्रकार शरद जोशी,राजेश जैन, महेश सोलंकी, तोलीराम शर्मा, गोविंद चौहान, जयंतीलाल चौधरी, गोकुल जोशी,चंदू व्यास, राजेश चौहान, चेतन पवैचा, हितेश बरमेचा, सुरेंद्र भाटी, फकीरचंद राठौर, मुकेश मीणा, अरविंद राठौर, कमल प्रितवानी, रंजीत सिंह राठौर, अनारसिंह कुंपावत आदि शामिल थे.

You missed

error: Content is protected !!