रतलाम ( IVNEWS ) तस्करी के मामले मे गुजरात पुलिस के फरार एक आरोपी को रतलाम जिले की ढोढर पुलिस ने पकड़ा. आरोपी को अब गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई. आरोपी फरारी के दौरान ढोढर मे किराए से मकान लेकर रह रहा था.
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले मे तस्करो ओर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे इन निर्देशों के परिपालन मे ढोढर पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने मुखबिरो को सक्रिय किया. मंगलवार को मिली सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने अपने साथ प्रधानआरक्षक तेजसिंह जगावत, आरक्षक राहुल उपाध्याय जितेंद्र व्यास के साथ ढोढर मे रह रहे एक तस्कर अख्तर पिता मीर मोहम्मद पठान निवासी परवलिया को पकड़ा. इस आरोपी की तलाश गुजरात की राजकोट पुलिस को थीं. वर्ष 2024 मे इस आरोपी के खिलाफ राजकोट मे अवैध मादक पदार्थ एमड़ी की तस्करी का प्रकरण दर्ज हुआ था तब से यह फरार चल रहा था. जिसकी तलाश राजकोट पुलिस काफी समय से कर रही थीं. इस आरोपी के पकडे जाने की सूचना रतलाम पुलिस द्वारा गुजरात की राजकोट पुलिस को दी गई. सूचना पर कल देर शाम राजकोट पुलिस ढोढर पहुंची. जहा आरोपी को ढोढर पुलिस ने राजकोट पुलिस को सौपा. राजकोट पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!