रतलाम ( IVNEWS ) डीडी नगर मे शादी वाले घर मे हुई आधा करोड़ से अधिक की चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे मे कर दिया.पुलिस ने चुराया गया 65 लाख के माल समेत तीन आरोपियों को इंदौर से पकड़ने मे सफलता हासिल की. इस वारदात को घर के नौकर ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. चोरी की वारदात करने के बाद आरोपियों ने चोरी के रूपये से दो आई फोन खरीदे थे.चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए करीब 500 से अधिक सीसीटीवी केमरो को पुलिस ने खंगाला था.पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला की वारदात का मुख्य मास्टर माइंड घर का नौकर ही था.

घटना का संक्षिप्त विवरण—–

रतलाम के डी डी नगर मे 19 जनवरी 25 को फरियादी सुनील पिता माणकलाल मूणत के यहां चोरी की सनसनी खेज वारदात हुई थीं. फरयादी ‌द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थीं की उनके घर में बेटे की शादी का कार्यक्रम होने से सभी लोग एक दिन पहले से ही घर पर ताला लगाकर चंपाविहार मैरिज गार्डन में गए हुए थे। 19 जनवरी 25 को रात्रि 12:30 बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कोई अज्ञात बदमाश रसोई घर की खिड़की का कांच तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी का दरवाजा तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने चांदी के जेवरात, चांदी की सात सिली, सोने की तीन डली, व 12 लाख रुपए नकद चुराकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर पर धारा 305(a), 331(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण……

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की पाताराशी एवं माल मशरुका की बरामदगी हेतु प्रशिक्षु आई.पी.एस. विक्रम अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र धनधोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोलिया के नेतृत्व में थाना डीडी नगर, सायबर सेल, सौसीटीवी और फिंगर प्रिंट शाखा के साथ अलग अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संदिग्धों का पुलिस टीम द्वारा रूट ट्रैक किया गया। सायबर सेल की टीम ‌द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर भी संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसके आधार पर संदिग्ध अनिल डामोर तथा अमृत लाल देवड़ा को पकड़कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी पवन डोडियार की मदद से चोरी करना स्वीकार किया। पवन डोडियार फरियादी के घर पर नौकर है। इस कारण पवन को घर में रखे पैसे और जेवरात के बारे में सटीक जानकारी थी। घर में शादी होने से परिवार जब गार्डन में गया था तो पवन ने ही आरोपियों अनिल और अमृतलाल को चोरी करने के लिए बुलाया था। पवन के बताए समय अनुसार अनिल और अमृतलाल द्वारा घर में घुसकर चोरी की और ट्रेन से बड़ौदा और वहां से इंदौर की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात, चोरी के पैसे से खरीदे 02 आई फोन, नकद राशी जप्त करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों द्वारा चोरी के पैसे से 02 एप्पल फोन खरीदे थे पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को इंदौर के पास से माल मशरूका के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी ;-

  1. अनिल पिता रतन डामोर उम्र 20 वर्ष निवासी तैरमा बाउडी शिवगढ़
  2. अमृतलाल पिता भूरालाल देवड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी तेरमा बाउडी शिवगढ़
  3. पवन पिता गौतम डोडियार निवासी मोखमपुरा बाजना

जप्त मशरूका…..

सोने की डली 04 नग, चांदी की सिली 06 नग, सोने चांदी के जेवरात, 02 आई फोन, 10 लाख 50 हजार नकद… कुल जप्त मशरूका कीमती 65 लाख रुपए

मुख्य भूमिका…..

. डी डी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया, हाट रोड चौकी प्रभारी उनि अनुराग यादव अमित शर्मा, राजा तिवारी प्रभारी सायबर सेल, प्रआर हिम्मत सिंह गौड, दिलीप रावत, नारायण जादौन, विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, पवन जाट, पारस चावला, दीपक, धीरज

सराहनीय भूमिका

उनि शांतिलाल चौहान, मुकेश सस्तिया, देवीलाल पाटीदार, सउनि दिनेश कुमार मावी, देवेंद्र ठाकुर, प्रआर शांतिलाल डिंडोर, अंकलेश्वर पाटीदार, मनीष कुमार ओझा, नीलेश पाठक, आर देवेंद्र डोडिया, मनोज सोनगरा, आर दीपक वसुनिया, अवधेश प्रताप सिंह, मकन सिंह परमार, संदीप कुमावत, टीकम सिंह चुंडावत, आशिक मंसूरी, रोशन राठौर..

By V meena

You missed

error: Content is protected !!