रतलाम ( ivnews ) कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा की तैयारियों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 17 जनवरी को रतलाम आ रहे है. श्री पटवारी यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया की 17 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम प्रवास पर है वे यहां शाम साढ़े छह बजे रोटरी हाल मे ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संविधान बचाओ यात्रा के संदर्भ में लेंगे. श्री कटारिया ने बताया की कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली अंबेडकर नगर (महू) में संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. 27 जनवरी को होने वाली इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के सहित कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे.महू से शुरू होने वाली संविधान बचाओ यात्रा देश भर में घर-घर तक पहुंचेगी. इस बैठक में संगठन जिला प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल भी उपस्थित रहेंगे.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!