
रतलाम ( IVNEWS ) भारतीय जना पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर प्रदीप उपाध्याय की पुनः नियुक्ति होते ही कार्यकर्ताओं मे हर्ष छा गया। पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे श्री उपाध्याय का स्वागत सम्मान कर सबने एक दूसरे का मुह मीठा कराया।
जिला कार्यालय मे महापौर प्रहलाद पटेल , रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रतिनिधि , मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री उपाध्याय का स्वागत किया| इस दौरान कार्यालय के बाहर जोरदार आतिशबाजी भी की गई।देर रात तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा |

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की मुलाक़ात
जिला भाजपा के पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से सौजन्य भेंट की। श्री उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ से मंत्री जी का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, भाजपा नेता प्रवीण सोनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन भी उपस्थित थे।

महिला मोर्चा द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का भाजपा कार्यालय पैलेस रोड पर आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया, जिला महामंत्री अनीता पाहुजा, सुमन मेहता, जिले की सभी पदाधिकारी बहने सपना दुबे, सीमा अग्रवाल, दिव्या शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, किरण माहेश्वरी, मंजू पांचाल, मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा, भावना गुर्जर, राखी व्यास, रेखा गौतम, भारती राहोरी, संतोष सोनम, सुनीता, ममता भंडारी मंडल महामंत्री एवं पार्षद अनीता कटारा एवं समस्त कार्यकर्ता बहने उपस्थिति रही। यह जानकारी जिला भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ललिता पवार ने दी।
