जावरा/ मंदसौर ( ivnews ) मंदसौर में चार्टेड बस के कार्यालय मे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के दल ने दबिश देकर बड़ी मात्रा मे अवैध डोडा चुरा पकड़ा. है. यह डोडा चुरा बोरो के अंडर पैकेट मे भरा हुआ था. केंद्रीय नारकोटिक्स दल ने डोडा चुरा जब्त कर एक व्यक्ति को हिरासत मे लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की यह करवाई सोमवार रात करीब सवा नो बजे की है.. जो देर रात समाचार लिखें जाने तक जारी थीं.जावरा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के निरीक्षक अमन फोगट, अमित, सब इंस्पेक्टर भानुप्रताप हवालदार ऋतुराज, वाहन चालक गोपाल सिंह सोलंकी के दल ने मंदसौर मे जिला पुलिस लाइन के सामने स्तिथ चार्टेड बस के कार्यालय मे पहुंच कर दबिश दी.

सूत्रों के मुताबिक इस दबिश के दौरान नारकोटिक्स को चार्टेड बस के कार्यालय मे रखे सफ़ेद रंग के 6 बोरो मे अवैध डोडा चुरा मिला. यह डोडा चुरा मंदसौर से. जयपुर के लिये बुक किया गया था. नारकोटिक्स दल ने डोडा चुरा बुक करने वाले व्यक्ति को भी हिरासत मे लिया है.उससे पूछताछ की जा रही है.

बताया जाता है की नारकोटिक्स दल को काफी समय से सूचना मिल रही थीं की तस्कर अब चार्टेड बस मे बुक करा कर डोडा चुरा की तस्करी कर रहे है. पकड़ा गया डोडा चुरा भी कपडे के पैकेट बताकर बुक किए गए थे.हिरासत मे लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है जिससे पकड़ा गया डोडा चुरा किसका है और जयपुर मे किसको भेजा जा रहा था. उसका पता चल सकेगा.

By V meena

error: Content is protected !!