रतलाम ( IVNEWS ) सिख समाज दसवे गुरु गोविंद सिंग के प्रकाश पर्व के अवसर विभन्न आयोजन कर रहा हे ।गुरु गोविंद सिंग जी जैसा ना कोई हुआ है ना होगा यह बात बड़बड़ रोड स्थित खालसा सभागृह में ज्ञानी मान सिंग जी ने उपस्थित संगत से कही.

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंग ने धर्म व पंथ की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुरबान कर दिया । शहीदों की मजारो पर फरिश्ते भी आते जाते हे में इंसान क्या कहु वहा खुदा भी आते जाते हे ।

इस अवसर पर शिरोमणि गुरद्वारा कमेटी की और से उज्जैन से आये बलदेव सिघ जी उग्रा ने गुरु गोविंद सिंघ के साहेबजादे की वीरता के बारे में बताते हुए कहा कि ” नाम अजीत हे जीता नही जाउगा, जीता जो गया तो जीता ना आउगा । वे इतने वीर थे और वे चमकौर के युध्द में मुगलो से लड़ते हुए शहीद हुए थे । ज्ञानी जी ने शबद प्रस्तुत किये ।श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति दसवे गुरु गोविंद सिंग के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह आयोजन किया गया था ।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरदार सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा ,प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य सतपाल सिंह डग ,धर्मेन्द्र गुरुदत्ता, जावरा से आए ज्ञानी हंसराज सिंग हंस,कुलवंत सग्गू,कश्मीर सिंग ,जसपाल बग्गा ,कंवलजीत सिंग मक्कड़ ,जसमीत कौर सहित समाजजन मौजूद थे ।अरदास कर गुरु का अटूट लंगर बरता ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!