रतलाम ( IVNEWS ) केदारेश्वर घाट से गुजर रहे एक मोटर साईकल सवार को लूटने वाले 6 आरोपीयों को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की. लूट के फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है.सभी आरोपी राजस्थान के निवासी है.

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

दिनांक 26.12.2024 को सोहनलाल पिता रामलाल निवासी खानपुरा जाम्बू सैलाना थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई की वह अपनी मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक एमपी 43 डीएम 7583 से 25 दिसम्बर की रात करीब दस बजे दलोट प्रतापगढ रोड से सैलाना होते हुए अपने घर ग्राम खानपुरा जाम्बु जा रहा था । तभी रास्ते मे ग्राम कोटडा केदारेश्वर घाट पर 5 से 6 लोग दो मोटरसायकल एक रेड ब्लैक पल्सर और सीडी डिलक्स गाडी के साथ रास्ते मे खडे थे जिन्होने फरि की मोटरसाइकिल को बीच रास्ते मे रोक लिया और हथियार से उसके साथ मारपीट करने लगे और मारपीट कर मोटरसाइकिल छीनकर ले गये थे फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना सैलाना पर धारा 310 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया.

पुलिस कार्यवाही का विवरण:-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना पृथ्वी सिंह खलाटे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर अपराध पतारसी हेतु लगाया गया । विवेचना के दौरान मुखबिर की सुचना पर आरोपीगण कृष्णपाल पिता रामलाल मईडा उम्र 19 साल नि ग्राम बारी कटूम्बी राजस्थान, राहुल पिता दौलसिंह मईडा उम्र 18 साल नि बारी कटूम्बी राजस्थान विकास पिता वागजी मईडा उम्र 20 साल नि बारी कटूम्बी राजस्थान, गणेश पिता बहादुर मईडा उम्र 19 साल नि बारी कटूम्बी राजस्थान, कालूराम पिता वसिया मईडा उम्र 20 सा नि बारी कटूम्बी राजस्थान को गिरफ्तार कर घटना मे लूटी गई मो.सा. क्रमांक एमपी 43 डीएम 7583 जप्त कर आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त आलाजरब एंव मोटरसाइकिल जप्त की गई ।

फरार आरोपी–

  1. धर्मेंद्र पिता बापूलाल मईडा उम्र 20 वर्ष निवासी बारी दानपुर राजस्थान
    2.राकेश पिता भेरूलाल कटारा उम्र 20 वर्ष निवासी बागतालाब दानपुर राजस्थान

जप्त मशरूका –

एक खटकेदार धारदार चाकु,एक लोहे का हाथ मे पहनने वाला पंच, एक लोहे की चेन जिसमे ब्लेड लगी हुई है,एक सिंदुरीया रंग का बेस बाल का डंडा, एक बांस का डंडा एंब मोटरसायकल में नंबर एम पी 43 – डीएम 7583 व मो.सा. पल्सर जिसकी नम्बर प्लेट टूटी हुई जिसका चैचिस न. MD2A13EX9RCB49458 एंव मो.सा. क्रमांक आरजे 03 बीएस 5288 एचएफ डिलक्स

विशेष भुमिका –

सरवन थाना प्रभारी निरी. रंणजीतसिंह सिंगार, प्र. आर.शेलेन्द्र सोलंकी, गजपालसिंह राठौर, विमल निनामा, पुष्कर धाकड, नारायण मईडा, सेनिक पवन खराडी

सराहनीय भुमिका-

सैलाना थाना प्रभारी निरी. पृथ्वी सिंह खलाटे , उनि आनंद बागवान (विवेचक)चौकी प्रभारी धामनोद, सउनि हितेंद्र सिंह परिहार , हेमन्त जाट, अनिरुद्ध सिंह, नरेन्द्रसिंह, संदीप शेगोकर, मुकेश मेघवाल, फकीरचंद सोलंकी, तुफान भुरीया, कपिल लोहार, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, सैनिक मनोहर की मुख्य भुमिका रही ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!