रतलाम ( IVNEWS ) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। रतलाम विधायक प्रदेश के केबिनेट मन्त्री चैतन्य काश्यप ने भोपाल मे अटलजी को पुष्पाजलि अर्पित की. रतलाम मे भारतीय जनता पार्टी ने अलकापुरी स्थित भारत माता चौराहा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी आयोजित की। इससे पूर्व सिलावटों का वास स्थित अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि एवं फल वितरण का कार्यक्रम हुआ।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100 वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत निर्माण के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार कर रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब भारतीयों के लिये प्रेरणा का पुंज है। इस मौके पर शाहपुरा भोपाल के मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया ने भी पुष्प अर्पित किए।

रतलाम मे आयोजित कार्यकर्म मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अटल जी का 100वां जन्मदिवस मना रहा है। वे विश्व के लोकप्रिय नेता रहे और उन्होंने सबको साथ लेकर 24 दलों की सरकार चलाई। उनका सरकार चलाना पूरे सुशासन का प्रतीक था। उनका यह जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए वर्षभर जयंती के कार्यक्रम आयोजित होंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जी जैसा युग पुरुष ना पहले कभी हुआ है, ना कभी होगा। उन्होंने सबको साथ लेकर सरकार चलाई और अपने उसूलों से कभी समझौता भी नहीं किया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की वर्तमान मोदी सरकार विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रही है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदर्शनी के अवलोकन से पूर्व महापौर श्री पटेल ने अटलजी की कविता का पाठ किया। आरंभ में अटलजी के चित्र एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेश गांधी, बलवंत भाटी, मनोज शर्मा, पवन सोमानी, अनुज शर्मा, करन वशिष्ठ, आशा मौर्य, निमिष व्यास, शैलेन्द्र डागा, निशा सोमानी, भावना गुर्जर, अनिता कटारा, भगतसिंह भदौरिया, देवश्री पुरोहित, विप्लव जैन, प्रवीण सोनी, निलेश बाफना आदि उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि दीनदयाल मंडल द्वारा अटल जी के जन्मदिवस पर अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि दी गई। बाद में फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, अशोक चौटाला, निलेश बाफना, नंदकिशोर पंवार, राजेन्द्र चौहान, रामकुमार जोशी, सुरेन्द्र सिंह भाटी, नितिन तिवारी, कमल सिलावट, सुशील कुमावत और सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

By V meena

error: Content is protected !!