Oplus_131072

रतलाम ( IVNEWS ) सोना व्यापारी का सोना लेकर फऱार हुए कारीगर को पुलिस ने उतर प्रदेश से उसके गांव से पकड़ने मे सफलता हासिल की है. उसके द्वारा चुराया गया साढ़े पांच लाख से अधिक का 77 ग्राम 320 मिलीग्राम सोना जब्त किया.

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

फऱीयादी गणेश सोनी पिता गिरीराज सोनी निवासी भगतपुरी रतलाम ने 13 दिसम्बर 2024 को मानक चौक थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थीं की उसकी दुकान मे सोने के जवेर बनाने वाला कारीगर कृष्णकांत पिता प्रेमकुमार धनगर निवासी ग्राम रेपुरा जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश का 16 नवम्बर 24 को मेरे द्वारा रंजन कर की दुकान पर देने हेतु दी गयी एक सोने की चेन रोल लेकर भाग गया है । फऱीयादी की रिपोर्ट पर थाना माणक चौक रतलाम के धारा 316 (2)भा.न्या.सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण–

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा फऱार आऱोपी की गिरफ्तारी व सोना बारामद करने के लिये टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्णकांत उर्फ शशीकांत पिता प्रेम कुमार जाती धनगर निवासी ग्राम रेपुरा तह. व जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश को सायबर सेल की मदद ग्राम रेपुरा पकडा गया। जिसे पुछताछ हेतु थाने लेकर आये थाने पर पुछताछ के दौरान आरोपी को अपराध में गिरफ्तार किया गया. आऱोपी द्वारा बताया की मैने सोने की चेन रोल को रंजन कर की दुकान वाली बिल्डींग के तल घऱ में धनजी भाई के नौहरे रतलाम में ही पत्थरों की आड़ में छिपाकर रखी है । आऱोपी के बताए अनुसार उसके पास से एक सोने की चेन रोल वजन 77 ग्राम 320 मिली ग्राम कीमती 5 लाख 77 हजार रूपये की जप्त की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी :-
1. कृष्णकांत उर्फ शशीकांत पिता प्रेम कुमार जाती धनगर निवासी ग्राम रेपुरा तह. व जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश

सराहनीय भूमिका –

माणक चौक थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गड़रिया , उनि प्रवीण वास्कले उनि राजा तिवारी (सायबर सेल प्रभारी), कार्य.स.उनि.बसील गणावा, कार्य.प्रआर अमित त्यागी, सुधीर राठौर, दिलीपसिह रावत, आर संजय सोनावा, चन्दर मार्को चीता पार्टी आऱ.मुकेश गणावा, संजय राठौर, रणवीरसिह भदोरिया, सीसीटीनएन आऱ.महेन्द्रसिंह विरेन्द्र थाना माणक चौक रतलाम एवं सायबर सेल से प्र.आर हिम्मत सिंह .विपुल भावसार,मयंक व्यास, राहुल की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!