
रतलाम ( IVNEWS ) देवास. से आकर रतलाम जिले मे डकैती की योजना बना रहे कंजरो के एक गिरोह को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की. जिसमे गिरोह केचार सदस्य अँधेरे का. लाभ उठाकर भाग निकले जबकि गिरोह का एक सदस्य पुलिस की. गिरफ्त मे आ गया.पकडे गए आरोपी से धारदार हथियार सहित एक स्कार्पियो कार मिली.कार मे एक प्लेट भी मिली जिस पर अध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना. लिखा हुआ था. पकडे गए आरोपी से पूछताछ मे पता. चला की गिरोह पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की फिराक मे था.
घटना का संक्षिप्त विवरण –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे कंजरो के बढते आतंक को रोकने तथा कंजरो की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा व एसडीओपी साबेरा अंसारी के निर्देशन मे 15 दिसम्बर 2024 को ताल पुलिस को एक कामयाबी मिली. पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली थीं की
ताल मण्डावल रोड दौलतगंज पेट्रोल पम्प के पास दुरी पर जंगल मे पंथ पिपलौदा रोड़ पर
किनारे दाई तरफ झाड़ियो के पास आड़ लेकर पांच व्यक्ति जो राजस्थान के कंजर जेसे लग रहे है जिनके पास लोहे का सरिया (सब्बल), लठ्ठ और पिस्टल, रिवाल्वर व अन्य सामग्री लेकर पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे है. इस मुखबीर सुचना पर ताल एवं खारवाकला पुलिस की टीम बनाकर दबिश दी गई जिस पर मोके पर से आरोपी निर्मल उर्फ विजेन्द्र उर्फ मल पिता देवीसिंह सिसौदिया जाति कंजर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पीपलरावा थाना पिपलरावा जिला देवास (म.प्र) को गिरफ्तार किया गया व अन्य चार साथी फरार हो गये. पकडे. गए. आरोपी से पुछताछ करने पर अपने साथीयो के नाम नगजीराम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास,निरंजन पिता नगजीराम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास,कुणाल निवासी टोंक खुर्द जिला देवास मोहित निवासी टोंक खुर्द जिला देवास के होना बताया ।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी निर्मल उर्फ विजेन्द्र उर्फ मल पिता देवीसिंह सिसौदिया जाति कंजर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पीपलरावा थाना पिपलरावा जिला देवास (म.प्र.) के कब्जे से एक तेज धारदार लोहे का बक्का, स्कार्पियों सफेद रंग की बिना नंबर की जिसके अंदर से नंबर प्लेट जिस पर अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्लेट जिस पर म.प्र.42 सी 4780 की नंबर प्लेट, एक लोहे की टामी व मिर्ची पाउडर की थैली, बीडी सिगरेट के टुकडे व खाली पैकेट कुल कीमती करीबनी 10 लाख रूपये को जप्त किया व आरोपीयो के खिलाफ धारा 310(4),310(5),310(6) बीएनएस. व 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम-
01.निर्मल उर्फ विजेन्द्र उर्फ मल पिता देवीसिंह सिसौदिया जाति कंजर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पीपलरावा थाना पिपलरावा जिला देवास (म.प्र.)
फरार आरोपी का नाम –
01.नगजीराम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास
02.निरंजन पिता नगजीराम निवासी टोंक खुर्द जिला देवास
03.कुणाल निवासी टोंक खुर्द जिला देवास
04.मोहित निवासी टोंक खुर्द जिला देवास
बरामद/जप्त माल-
01.एक तेज धारदार लोहे का बक्का जिसमे लोहे का हत्थे वाला
- स्कार्पियों सफेद रंग की बिना नंबर की
- एक लोहे की टामी व मिर्ची पाउडर की थैलीकुल कीमती करीबनी 10 लाख रूपये
सराहनीय भूमिका –
ताल थाना प्रभारी निरीक्षक पति राम दावरे उनि दिनेश राठोर चोकी प्रभारी खारवाकला, उनि. थानसिंह चौहान , सउनि कैलाश बोराना, भारतसिंह सिंगाड प्रआर कमल सिंह, आर हरीशंकर सविता देवेन्द्र कायस्थ,प्रवीण कुमार, शुभम सिंह,, मनोज चौधरी , विकम चौधरी.
