रतलाम, ( IVNEWS ) चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 1 दिसंबर, रविवार को विधायक सभागृह पर आयोजित होगा। इस वर्ष 2024 मे 2024 मेधावी विधार्थियो का सम्मान होगा.


समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह करेंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे।

समारोह में 10वीं एवं 12वीं की सीबीएससी एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 2024 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को फाउंडेशन द्वारा सम्मान स्वरूप टाइटन रिस्ट वॉच एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक निरंतर प्रतिभाओं का सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
रविवार को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां को लेकर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन समिति की बैठक ली। इसमें समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। समारोह में इस वर्ष 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा।


आयोजन समिति की बैठक में बताया गया कि विधायक सभागृह, बरबड़ में 1 दिसंबर को प्रातः 11:15 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 10 काउण्टर लगेंगे,जिनके माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड परिक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूलों को मेधावी विद्यार्थियों हेतु पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए है। विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो और अभिभावकगण भी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु समारोह में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराएं। बैठक में सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन आदि उपस्थित रहे।

By V meena

error: Content is protected !!