
रतलाम ( IVNEWS ) सैलाना के भीलों की खेड़ी में दो पक्षों के युवाओं के बीच हुआ वाद विवाद उग्र हो गया. दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर पथराव किया. और कुछ दुपहिया वाहनो मे आग लगा दी. विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची. सैलाना नगर पंचायत की फायर लारी ख़राब होने से दुरुस्ती के लिए गई होने से मोके पर आग बुझाने नहीं पहुंच सकी. पुलिस ने कुछ युवाओ को पकड़ा भी है जिनसे पूछताछ की जा रही है.. विवाद की वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है.. रतलाम से भी पुलिस बल सैलाना पंहुचा था.
सैलाना एस.डी.ओ.पी नीलम बघेल , थाना प्रभारी पी एस ख़लाटे ने मौके पर पहुंच कर विवाद को काबू में किया. कुछ युवाओं को भी हिरासत में ले कर जांच में जुटी. इस पथराव मे दो लोगो को गंभीर चोट आई है. घटना के दौरान मारपीट में एक लड़के और एक लड़की के सर में चोट आई. परिजनों ने घायल युवाओं को तत्काल सैलाना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहा उनका प्राधमिक उपचार किया गया।
नगर परिषद के समीप मामूली से विवाद ने इतना तुल पकड़ लिया की देखते ही देखते 2 मोटर साइकल में अज्ञात युवाओं ने आग लगा दी. वाहनों में आग बुझाने के लिए नगर परिषद के दमकलों में पानी नहीं होने से ताबड़ तोड़ में पानी के टैंकर को भर के बुलाया गया और आग बुझाई गई तब तक मोटर साइकले खाक हो चुकी थी।
