रतलाम ( IVNEWS ) भारतीय स्त्री शक्ति संगठन ने शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर महाविद्यालय की छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया ने की ।उन्होंने अपने उद्बोधन में संविधान की प्रस्तावना एवम उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को सम्बोधित किया कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान को सबने स्वीकार किया था । हम एक सिस्टम से ही गवर्न होते है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान स्वयं भारतीय बनाएंगे । जब माउंट बेटेन भारत के विभाजन की योजना बना दी थी तो भारतवासियों ने कहा कि भारत का संविधान भारत के लोग ही बनाएंगे। 1949-1940 में 2 वर्ष 11 माह 17 दिन संविधान बनने में लगे । अम्बेडकर ने जो संशोधन किए वे महात्मा गांधी ने भी मान्य किये। 395 अनुच्छेद की प्रस्तावना और उद्देश्य का हमारा संविधान सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न संविधान है जिसे सबने अंगीकार किया है।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में हाई कोर्ट एडवोकेट ब्रजेश शर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान के लिए 11 विदेशी प्रान्तों से 299 सदस्य और भारतीय रियासतों से 93 प्रतिनिधि शामिल हुए ।
ब्रजेश शर्मा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से छात्राओं को दैनिक जीवन के नियमो एवम ज्ञान विज्ञान की चर्चाओं के साथ कथ्य कहानी के माधयम से अपने मौलिक अधिकारों को समझाया ।


आपने कहा कि संविधान अच्छे नागरिक की भूमिका तय करना सिखाता है । संविधान के मूलभूत नियम मानवाधिकार आयोग में है । 10 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है । UDHR मानव अधिकार की सर्वकालिक धोषणा है । कानून के रूप में मूलभूत हमारा संविधान है ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय स्त्री शक्ति की सचिव सारिका शर्मा के संगठन गीत से किया गया ।
संगठन की अध्यक्ष सविता तिवारी ने स्वागत भाषण व संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला ।
प्रेमलता जैन एवम डॉ शोभना तिवारी ने अतिथि परिचय दिया । निर्मला उपाध्याय डॉ. माणिक डांगे डॉ वर्षा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर मंजुला व्यास अनिता जोशी ,कविता राजपुरोहित , विनीता कौशिक, सुषमा माहेश्वरी ,विनीता नागोरिया , हेमलता शर्मा , सोनाली बोयत ,आदि बड़ी संख्या में स्त्री शक्ति संगठन की सदस्य उपस्थित रही । महाविद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।संचालन संगठन की उपाध्यक्ष रश्मि व्यास ने किया । आभार सचिव सारिका शर्मा ने माना ।

By V meena

error: Content is protected !!