
रतलाम ( IVNEWS ) राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज एक युवक ने जनसुनवाई के दौरान केरोसीन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. युवक के आत्महत्या के प्रयास को पुलिसकर्मियों ने पकड़ कर रोका.
युवक मनोज पिता भगवान मूल रूप से उतर प्रदेश का निवासी है और पिछले पंद्रह साल से रतलाम मे रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा है. उसने यहां नगर निगम मे राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन किया था.

जो पात्रता नहीं होने के कारण निरस्त हो गया था. युवक ने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाईन पर की थी. इसके बाद भी उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ.
उसे आज कलेक्टरेट मे बुलाया गया था. युवक के मुताबिक कलेक्टरेट मे उसे उसके द्वारा की गई सीएम हेल्प लाईन शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला गया. जिससे वह नाराज हो गया. उसके अपने साथ लाया केरोसीन छिड़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. वहा मौजूद कर्मचारियो और पुलिस कर्मियों ने पकड़ कर रोका. इससे कलेक्टरेट मे हड़कंप मच गया. एसडीएम अनिल भाना पहुचे. युवक से चर्चा कर उसे समझाया. और उसकी शिकायत पर उचित निराकरण करने का आश्वाशन दिया.
