रतलाम ( IVNEWS ) चार दिन पहले रेलवे क्षेत्र मे दो युवतियों पर हमला कर मोबाईल लूटने वाले दो आरोपी सहित एक बाल अपचारी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया. युवकों से लुटा गया मोबाईल जब्त किया है. आरोपियों मे एक बाल अपचारी है. आरोपियों ने अपनी मौज मस्ती के लिए रुपयों की जरुरत पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया.

घटना का विवरण

विगत 20 नवम्बर 2024 फरियादिया शकुंतला मईंडा पिता धारजी मईडा उम्र 23 साल निवासी ग्राम चितोडीरूडी बामनिया थाना पेटलावद जिला झाबुआ अपनी सहेली कलावती पिता राजेश डामर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सेमलिया नरेला थाना थांदला जिला झाबुआ के साथ काटजू नगर से पटरियो के रास्ते रेल्वे स्टेशन रतलाम की ओर जा रही थी। रास्ते में सैलाना यार्ड / डाउन यार्ड के पास एक अज्ञात लडका उम्र करीबन 24 – 25 साल ने शकुंतला व कलावती पर चाकू जैसी नुकीली चीज से वार करके घायल कर दिया और शकुंतला का मोबाईल लेकर भाग गया। फरियादिया शकुंतला व कलावती को घायल होने कें कारण उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रतलाम में भर्ती कराया गया. फरियादिया शकुंतला द्वारा रिपोर्ट करने पर जीआरपी थाना रतलाम पर धारा 309 (6) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस कार्रवाई का विवरण

घटना के सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक़ रेल इंदौर संतोष कोरी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा पाठक सोनी एवं पुलिस उप अधीक्षक महोदय रेल इंदौर राजेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।


अज्ञात आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 21 नवम्बर 2024 को एक मोबाईल एक लड़के ने खरीदा है जिसकी उम्र करीबन 15 साल की होगी. वह बाजना बस स्टेण्ड पर सैलून की दुकान पर काम करता है। उक्त सूचना पर बाजना बस स्टेण्ड पर सैलून की दुकानो को खंगाला गया. एक सैलून की दुकान पर वह 15 साल का लड़का मिला जिससे मोबाईल खरीदने के सम्बंध में पूछताछ की गई तो उक्त बालक ने 21 नवम्बर 2024 को एक VIVO कम्पनी का मोबाईल 1,500/- रूपये में खरीदना बताया। उस मोबाईल के IMEI No. सर्च किये गये तो उक्त मोबाईल 20 नवम्बर 2024 को हुई लूट और चाकूबाजी की घटना का ही मोबाईल निकला. बाल अपचारी से उक्त मोबाईल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर उसने उक्त मोबाईल ईश्वर नगर मे रहने वाले विकास पिता ताहजिंग भाभर एवं उसके साथी चेतन सिंह पंवार पिता राजेन्द्र पंवार से खरीदना बताया. बाल अपचारी से मोबाईल को जब्त किया गया एवं दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपी चेतन सिंह पिता राजेन्द्र सिंह पंवार से पूछताछ की तो उसने 20 नवम्बर 2024 को जिन दोनो महिलाओ पर चाकू से वार किये एवं एक महिला का मोबाईल छिन कर मौके से फरार हो गया था। आरोपी की निशादेही से घटनास्थल से थोड़ी दुर वाटर बाक्स के पीछे पत्थर के नीचे से निकालकर पेश करने पर जप्त किया गया आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपियो ने बताया कि मैं अहमदाबाद मे फेक्ट्री में काम करता हूँ और आरोपी को अहमदाबाद जाने और खाने, शराब एवं गुटखा, पान मसाला के शौक मौज को पुरा करने के लिये आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। दोनो आरोपीगणो के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले गये है। उक्त अपराध मे एक VIVO कम्पनी का मोबाईल कीमत 20,000/- रूपये एवं एक खटकेदार चाकू कीमत 400/- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो को न्यायालय पेश किया जाएगा।

सराहनीय कार्य –

जी आर पी थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीराम चौधरी सउनि रामपाल इवने, प्र.आर. मनोज चौधरी, इंदर सिंह, मोहम्मद रईस, शाहीन बेगम, रोहित सिंह,अनिल देवल, नरेन्द्र वर्मा, एजाज हुसैन, लवेन्द्र भट्ट,अभिषेक पाण्डेय, होमेन्द्र शर्मा, धीरज राय व ऋषभ चौधरी की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही.

By V meena

error: Content is protected !!