रतलाम ( IVNEWS ) पशु आहार के कट्टे की आड मे भारी मात्रा मे अवैध शराब लेकर आ रहे एक ट्राले को जावरा शहर पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा. ट्राले मे से 500 पेटी अवैध शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कुल 65,19,760 रुपए का मश्रुका जप्त किया गया.

घटनाक्रम :-

रतलाम जिले मे अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे जावरा शहर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन के द्वारा अपनी टीम को सक्रिय किया.

पुलिस को इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम सदस्य उनि. रघुवीर जोशी के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर बंदी छोड़ बाबा की दरगाह के पास से गुजर रहे एक ट्राला को रोक कर चेकिंग की जिसमे ट्राले मे पशु आहार के कट्टो के नीचे छिपा कर रखी अवैध शराब मिली. पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए ट्राले मे सवार आरोपी सुनिल पिता रिछुसिंह डाबर जाति भील उम्र 25 वर्ष नि.आम्बुआ जिला अलीराज पुर व रोहित पिता जामसिंह जमरा जाति भिलाला उम्र 21 वर्ष नि.उदयगढ जिला अलीराजपुर को पकड़ा. पुलिस को ट्राले से ब्लेण्डर प्राइड, सिग्नेचर, रायल चेलेंज, मेक डावल, बेग पाईपर, मेजिक मुमेंट, आल सिजन आदी की कुल 500 पेटी (4325.4 बल्क लीटर ) कुल किमती 54,89,760/- रुपये मय एक टाटा कंपनी का ट्राला क्र. MP-14 HC 0147 किमती 10 लाख रुपये और पशु आहार के कट्टे 30 किमती 30,000/- कुल मश्रुका किमती 65,19,760 /- रुपये के जप्त किए.
उक्त मामले में थाना जावरा पर धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत संबंध मे पूछताछ की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी –
1. सुनिल पिता रिछुसिंह डाबर जाति भील उम्र 25 वर्ष नि.आम्बुआ जिला अलीराज पुर
2. रोहित पिता जामसिंह जमरा जाति भिलाला उम्र 21 वर्ष नि.उदयगढ जिला अलीराजपुर

जप्त मश्रुका-

ब्लेण्डर प्राइड, सिग्नेचर ,रायल चेलेंज, मेक डावल ,बेग पाईपर,मेजिक मुमेंट , आल सिजन आदी की कुल 500 पेटी (4325.4 बल्क लीटर ) कुल किमती 54,89,760/- रुपये मय
एक टाटा कंपनी का ट्राला क्र. MP-14 HC 0147 किमती 10 लाख रुपये, पशु आहार के कट्टे 30 किमती 30,000/- कुल किमती मश्रुका 65,19,760 /- रुपये

सराहनीय भुमिका –

निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन , उनि. रघुवीर जोशी , प्रधान आरक्षक जाकीर खान, कार्य प्रआर अजय दुबे , मृदंग सातपुते ,आर. राधेश्याम चौहान , रामप्रसाद मीणा.ललित जगावत,यशवन्त जाट , राजेश पंवार , अंतिम चौहान, सुरेन्द्रपाल सिंह,नारायण सिंह,सुगङ सिंह, दीपेन्द्र सिंह , शैलेन्द्रसिह , अभय चोहान, विवेक शर्मा, सोनपाल एवं सायबर सेल प्रभारी उनि राजा तिवारी, तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही ।

By V meena

error: Content is protected !!