रतलाम,। भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व रतलाम में उत्साह, उमंग के साथ जिला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम  आयोजित हुआ।

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के विधि- विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।

इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर रतलाम जिला पुलिस लाइन में  शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, शैलेंद्र डागा, श्रीमती आशा मौर्य, निमिष व्यास, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, श्रीमती सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, अरुण त्रिपाठी, दशरथ पाटीदार, विप्लव जैन, विनोद करमचंदानी  आदि उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!