रतलाम पुलिस विभाग द्वारा आज जारी की गई सहायक उपनिरीक्षक सें उपनिरीक्षक पदोन्नति सूची मे एक अनोखी बात देखने को मिली पुलिस विभाग ने अपने एक ऐसे सहायक उपनिरीक्षक को पदोन्नति प्रदान कर दी जिसकी मृत्यु हुए करीब सवा महीने से अधिक हो गया हैं।

रतलाम पुलिस का कहना हैं की सुचना हमारे द्वारा दी जा चुकी थी लेकिन शायद अपडेट नहीं होने सें यह त्रुटि हुई होंगी। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने आज प्रदेश के सहायक उप निरीक्षकों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुए सूची जारी की है।

दरसअल इस सूची मे रतलाम जिले के 7 सहायक उपनिरीक्षकों को भी उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है जिन मे से एक प्रकाश रालोटिया हैं। इनका नाम 65 नंबर पर है.यह सहायक उप निरीक्षक के रूप मे रतलाम के दीनदयाल नगर पुलिस थाने मे पदस्थापना थी इनका नाम भी पदोन्नति सूची मे हैं। इनको भी सहायक उप निरीक्षक सें उप निरीक्षक बना दिया गया आज इनका नाम पदोन्नति सूची मे देखकर बड़ा दुख हुआ। वजह यह दुख होने की इनकी 25 साल की नौकरी हो गई थी इनको काफ़ी समय से इंतजार था पदोन्नति का लेकिन प्रकाश चंद्र रालोटिया को पुलिस विभाग ने पदोन्नति दी उनकी मृत्यु के सवा माह बाद। पुलिस विभाग को बड़ा सचेत माना जाता हैं शायद विभाग की लापरवाही कहे या विज्ञानं के इस युग मे अप डेट ना होना।

हम आपको बता दें कि प्रकाशचंद्र रालोटिया की मृत्यु सड़क दुर्घटना मे 21 मई 2024 को हो गई थी यह जानकारी विभाग को उसी समय लग गई थी विभाग के जिला स्तर से सारी जानकारी हेड क्वाटर भेज दी गई थी। लेकिन उसके बावजूद इस तरह से पदोन्नति सूची मे त्रुटि होना, मृतक के परिजनों के दुख पर नमक छिड़कने जैसा होता हैं,

इस मामले मे रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा का कहना है की सारी जानकारी भेज दी गई थी शायद अपडेट नहीं हुई. पुन भेजी गई है जानकारी तुरंत सूची मे सें नाम हटा दिया जायेगा।

By V meena

error: Content is protected !!