रतलाम ( ivnews )वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WREU) फुटबॉल क्लब द्वारा रतलाम मंडल के बच्चों के लिए आयोजित निशुल्क फुटबॉल समर कैंप का आज रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर भव्य शुभारंभ हुआ। यह कैंप 19 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को फुटबॉल की बारीकियां, तकनीक और खेल भावना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एवं स्पोर्ट्स सेक्रेट्री श्री पीयूष पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास भी लाता है। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित रूप से कैंप में भाग लेने और कोच द्वारा सिखाई जा रही तकनीकों पर ध्यान देने की सलाह दी.
इस अवसर पर मुबारिक आर.आर. खान (अध्यक्ष, WREU फुटबॉल क्लब) ह्रदेश पांडे (मंडल अध्यक्ष) मनोहर सिंह बारठ (मंडल मंत्री) ने मैदान पर बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सचिव वाज़िद खान ने बताया की यह समर कैंप पिछले 11 वर्षों से निरंतर निशुल्क आयोजित किया जा रहा है।
उत्साहपूर्ण भागीदारी: पहले ही दिन 90 बच्चों ने पंजीयन कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पौष्टिक आहार की व्यवस्था: खिलाड़ियों को प्रतिदिन संतुलित डाइट दी जाएगी, जिसमें दूध, केले, पाइनएप्पल जूस, ड्राई फ्रूट्स और फ्रूट सलाद शामिल हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं और समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें कुलदीप चौहान, अर्पित जैन, हीरेंद्र यादव, हरेंद्र मिश्रा, संजय शुक्ला, पियूष व्यास, बेनी प्रसाद मीणा, महेंद्र सिंह राठौड़ सहित महिला एवं युवा समिति के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कैंप को सफल बनाने में अनीस सिद्दीकी, कमल यादव, श्याम सुंदर केतवास, मंजूर भाई, प्रकाश शर्मा, मदन रैकवार, प्रदीप पारु, शुभम पाल, रमेश बोरासी, सिद्धार्थ जालौर, जेम्स विलियम और सुभाष नायडू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव वाजिद खान ने किया. श्याम सुंदर केथवास ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

By V meena

error: Content is protected !!