रतलाम ( ivnews ) लूट और हत्या के दो अलग अलग मामलों मे बाजना पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई. पुलिस ने दोनों मामलो मे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. लूट के मामले मे पुलिस ने लुटा गया सामान भी बरामद किया हैं.

घटनाओं का संक्षिप्त विवरण–
घटना 113अप्रैल 2026 को फरियादी कादर खां पिता मीर मो. मकरानी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम पाटी कुशलगढ थाना कुशलगढ जिला बांसवाडा द्वारा रिपोर्ट किया कि फरियादी अपनी पुत्री के साथ जावरा में शादी के कार्यक्रम से वापस घर जाते समय ग्राम रतनगढ़पीठ माही नदी पुल पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकु दिखाकर पर्स जिसमे रखे 05 हजार रुपये व आधार कार्ड ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, जनआधार कार्ड तथा लडकी का पर्स जिसमे रखे 15 हजार रुपये व एयररिंग व मंगलसुत्र पुराने इस्तेमाली तथा कपडो का भरा बैग व दीवार घडी 2 लुट कर भाग गये थे । जिस पर थाना बाजना पर धारा 309(4),309(6) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना 2. – 14.अप्रैल 2026 को फरियादीया चम्पा बाई पति सुनिल झोड़िया उम्र 30 साल निवासी ग्राम देवीपाड़ा थाना बाजना द्वारा रिपोर्ट किया कि मामा ससुर के घर शादी में डी. जे. पर नाचने की बात को लेकर विवाद होने पर निलेश झोड़िया व उसके अन्य साथियों द्वारा फरियादी के पति के साथ एक मत होकर चाकु व पत्थरो से मारपीट की जिससे फरियादीया के पति सुनील झोडिया की मृत्यु हो गई। जिस पर से थाना बाजना में धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण–

उक्त दोनो प्रकरणो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में प्रकरण में घटना से फरार आरोपीयों की पतारसी हेतु विशेष टीम का गठित की गई । जिसके द्वारा प्रकरण के आरोपी निलेश पिता नारु झोडिया नि. चिकनी, शंम्भु पिता कालु भाभर नि. रतनगढ पीठ, सुभाष पिता लक्ष्मण सिंगाड नि. पिपलीपाडा, तोलु पिता राजु खराडी नि. मलवासी को पृथक पृथक जगहों से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई जिन्होने घटना करना स्वीकार किया । आरोपीयों द्वारा मेमोंरेण्डम में अन्य आरोपी अश्विन कटारा का शामिल होना बताया , जिसकी तलाश जारी हैं।

जप्तीः

  • घटना मे प्रयुक्त 02 मोटर सायकिल ।

गिरफ्तार आरोपीगण
01.निलेश पिता नारु झोडिया नि. चिकनी थाना बाजना
02.शंम्भु पिता कालु भाभर नि. रतनगढ पीठ थाना बाजना
03.सुभाष पिता सोहन सिगाड नि. पिपलीपाडा थाना बाजना
04.तोलु पिता राजु खडिया नि. मलवासी थाना रावटी

फरार आरोपी-

अश्विन कटारा निवासी केलदा थाना शिवगढ़ हाल बिबड़ोद

सराहनीय भूमिका–

उपरोक्त घटना की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी बाजना,निरी. सुरेन्द्र गडरिया थाना प्रभारी रावटी निरी. अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन, निरीक्षक अमित कोरी, उनि रामसिंह खपेड़,उनि जीवन बारिया, सउनि योगेश निनामा, ,lसउनि कालु सिंह जामोद,सउनि योगेश निनामा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, कार्यवाहक प्र.आर.नीरज त्यागी, आर. कमलेश हारी ,शंकर राव शिन्दे, सन्नी मईड़ा, प्रेमसिंह, नरवर मईडा, विपुल भावसार, राहुल पाटीदार की की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

By V meena

error: Content is protected !!