रतलाम ( ivnews ) अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जिले मे कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले की राजस्थान सीमा का आकस्मिक निरीक्षण किया. सीमा से लगे दो थानो के थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मचारी उनके साथ थे. इस दौरान एसपी अमित कुमार ने थाना कालूखेड़ा, थाना पिपलौदा एवं चौकी सुखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर अपराध एवं मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी कालूखेड़ा निरीक्षक शंकर सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रमेश कोली को दोनों थाना क्षेत्रों से लगे राजस्थान बॉर्डर से अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के संभावित आने-जाने के मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने एवं प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना निरीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित अपराधों की समीक्षा तथा विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। साथ ही थाना स्टाफ की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों को अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!