रतलाम ( ivnews ) ग्राम खारवकला मे हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। चोरी की वारदात को फरयादीं के पड़ोसी युवक ने ही अंजाम दिया था.

चोरी की इस वारदात का पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलोट श्रीमती पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई थी.

घटना का विवरण—

ग्राम खारवाकला निवासी फरियादी आनंद पिता स्व. दिनेश पांचाल ने 17 मार्च 2026 को खारवाकला थाना ताल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 16-17 मार्च 2026 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए।
प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही अंकित पिता कालूराम पांचाल, निवासी ग्राम खारवाकला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पड़ोसी की छत से घर में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी किए थे।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी—
1. अंकित पिता कालूराम पांचाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खारवाकला थाना ताल जिला रतलाम

बरामद मशरूका— चांदी का कंदोरा, चांदी की पायजेब, सोने की अंगूठी (कुल अनुमानित कीमत ₹1,50,000)
▪️ नगदी ₹30,000

सराहनीय भूमिका—

इस कार्रवाई में ताल थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक वी.डी. जोशी (चौकी प्रभारी खारवाकला), कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक भारतसिंह सिंगाड़, आरक्षक निलेश शर्मा, हरीशंकर सविता एवं सोहन परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

error: Content is protected !!