रतलाम (ivnews) रतलाम में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा और आकर्षक नजारा देखने को मिला, जब एक युवक घोड़ी पर सवार होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। युवक का यह अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।
ग्राम शिवपुर निवासी अरुण शर्मा अपनी घोड़ी बुलबुल पर सवार होकर करीब 20 किलोमीटर दूर से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उनके हाथ में एक आवेदन था, जिसमें उन्होंने बेजुबान जानवरों की समस्या को लेकर आवाज उठाई।
युवक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जानवरों के चरने के लिए निर्धारित चारागाह और कांकड़ की जमीनों पर अवैध कब्जा हो चुका है। इसके कारण जानवरों के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान
घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे युवक को देखने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई इस अलग पहल की चर्चा करता नजर आया।
डिप्टी कलेक्टर ने युवक का आवेदन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
अरुण शर्मा ने कहा कि “आज हालात यह हैं कि जानवरों के लिए न रहने की जगह बची है और न ही खाने की। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में इसका गंभीर असर प्रकृति और मानव जीवन पर भी पड़ेगा।”
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि चारागाह भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं,जानवरों के अधिकारों की रक्षा की जाए…खास बात यह रही की जनसुनवाई में इस तरह का यह पहला अनोखा मामला रहा…
👉 बेजुबान जानवरों के हक में उठी अलग तरह की आवाज

By V meena

error: Content is protected !!