
रतलाम ( ivnews ) अपने पति को कलेक्टर ने मिलने का समय नहीं दिया तो रतलाम जिला पंचायत की अध्यक्ष लाला बाई अपने पति शंभुलाल चंद्रवंशी के साथ सोमवार रात कलेक्टर ऑफिस में धरने पर बैठ गईं। उनके पति दिनभर से कलेक्टर से मिलने के लिए अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे लेकिन कलेक्टर ने मिलने का समय नहीं दिया.
अध्यक्ष के पति ने आरोप लगाया कि दिनभर से कलेक्टर से मिलने के लिए उनके ऑफिस में बैठा रहा। लेकिन कलेक्टर ने समय नहीं दिया। जिला पंचायत अध्यक्षा लालाबाई और उनके पति को अधिकारियो ने समझाया भी लेकिन नहीं माने…. किन्तु जैसे ही उनके पास भाजपा जिला अध्यक्ष का फोन आया तो उन्होंने अपना धरना समाप्त कर अपने वाहन मे सवार होकर कलेक्टर कार्यालय से चले गए.
रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई भारतोय जनता पार्टी से हैं. उनके पति
शंभूलाल चन्द्रवंशी सांसद प्रतिनिधि हैं.
जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई ने बताया कि पति को कलेक्टर ने मिलने का समय नहीं दिया। उन्हें समय देना चाहिए। इसलिए पति के साथ आकर यहां बैठी हूं। पार्टी स्तर पर शिकायत करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पति
अध्यक्ष पति शंभुलाल चंद्रवंशी का कहना था की कुछ काम थे। सचिवों को लेकर चर्चा करना थी। सीईओ मैडम की तबीयत खराब थी। इस कारण कलेक्टर से मिलने आया था। दोपहर साढ़े बारह बजे मिलने आया। लेकिन उन्होंने टाइम नहीं दिया। इसके बाद जिला पंचायत चला गया। वापस कलेक्टर मैडम से मिलने आया। तीन से चार घंटे हो गए। लेकिन कलेक्टर ने मिलने का टाइम नहीं दिया। मैडम मेरे सामने निकल गई मेरी व्यथा संगठन वाले सुनेंगे
अध्यक्ष के पति ने कहा कि मेरी बात संगठन वाले सुनेंगे। मुख्यमंत्री जी या प्रधानमंत्री सुनेंगे, मेरी जो व्यथा थी वह सभी पार्टी स्तर पर बता दी है। जिले में प्रशासन के अधिकारियों का रवैया सही नहीं है।
जिपं अध्यक्ष व उनके पति के इस तरह से कलेक्टर कार्यालय मे धरने पर बैठमे की सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित कई अधिकारी आये. अधिकारी समझाने की कोशिश कर मनाते रहें, लेकिन वह नहीं माने। कलेक्टर की सीढ़ियों पर बैठे रहे। तभी अधिकारी उन्हें उठाकर कलेक्टर ऑफिस की अंदर ले जाने लगे। इस दौरान उनके पति से पूछा कि आप जा रहे हो हैं तो उनका कहना था कि पार्टी जिलाध्यक्ष का फोन आया है। इसलिए जा रहा हूं, सुबह कलेक्टर से बात करने को कहा है। इसके बाद दोनों अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए।
तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष कलेक्टर मैडम से मुलाकात करने आए थे। समय ज्यादा होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। इसके पूर्व में अपर कलेक्टर मैडम से मुलाकात हो गई थी। जो भी उनके विषय थे वह बता दिए थे। इसी संबंध में कलेक्टर मैडम ने कल (मंगलवार) का समय दे दिया है।
