रतलाम ( ivnews ) दो महिलाओ द्वारा कुत्ते के बच्चे को रस्सी से बांध कर स्कूटी से घसीटने की शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओ के खिलाफ मामला दर्ज किया. यह वीडियो शुक्रवार की शाम से सोशियल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा था.

वायरल हो रहे वीडियो मे साफ दिखाई दे रहा हैं की दो महिलाएं स्कूटी से जा रही थीं। स्कूटी के पीछे बैठी महिला ने एक कुत्ते के बच्चे को रस्सी से बांध रखा था और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि पिल्ला करीब 200 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घिसटता रहा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वीडियो मे
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को आवाज देकर रोकने की कोशिश करने की आवाज भी साफ सुनाई दे रही हैं, लेकिन उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान पिल्ला लगातार सड़क पर रगड़ खाता हुआ घसीटता रहा।
यह वीडियो रतलाम की पाश कॉलोनी लाल बाग़ इवेंन्यु का था.


लालबाग एवेन्यू क्षेत्र का वीडियो सामने आने के बाद शक्ति नगर निवासी पत्रकार विजय मीणा और पत्रकार अदिति मिश्रा ने पूरी घटना की जानकारी लेकर अपने साथी पत्रकारों अमित निगम, सुजीत उपाध्याय, के के शर्मा,नवीन टांक, राजेश पोरवाल, नरेन्द्र अग्रवाल के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत में दो महिलाओं के नाम दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल बताए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के अनुसार आरोपी महिलाओं दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ताओं ने पिल्ले को खोजकर उसका इलाज भी करवाया। घसीटे जाने के कारण उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई थीं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर पिल्ले गंदगी फैला रहे थे तो भी इस तरह की अमानवीय हरकत करना बिल्कुल गलत है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!