रतलाम, ( ivnews ) आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत होने पर रतलाम नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर उनका स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। ऋण स्वीकृति से बजट की कमी से अटकी ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की अन्य योजनाओं को अब गति मिलेगी। इससे रतलाम के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा | 

ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की सभी योजनाओं को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप लगातार प्रयासरत थे। ऋण स्वीकृति के लिए उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा की गई थी, ऋण स्वीकृत होने पर श्री काश्यप ने श्री विजयवर्गीय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है| इससे शहर विकास को नई गति ही नहीं मिलेगी, वरन रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी ऋण मिलने से आगे बढ़ेगी।

श्री काश्यप के सम्मान के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरेंद्र श्रीमाल, प्रदीप छिपानी, अशोक कटारिया, धन्नालाल जैन, तेज कुमार श्रीमाल, हेमंत अरोड़ा, पवन आर्य, शैतान सिंह,  प्रशांत जैन, हर्ष कटारिया, आशीष मंडोत, राजेश बानाया आदि उपस्थित रहे।

By V meena

error: Content is protected !!