रतलाम, ( ivnews )
लोकसभा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार का बजट लगातार 9वीं बार प्रस्तुत किया। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला मुख्यालय रतलाम में इसका सीधा प्रसारण विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर देखा गया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय बजट को देखने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहे।
विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर बजट प्रसारण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। मंत्री श्री काश्यप के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण ने बजट का प्रसारण देखा। श्री काश्यप ने केंद्रीय बजट को आम जन के हित का बजट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को पूर्ण करने वाला बजट है। बजट में हाईटेक से लेकर लघु एवं मध्यम उद्योग को प्रोत्साहन, महिलाओं का विकास, स्कूली शिक्षा के विकास सहित हर क्षेत्र को महत्व दिया गया है। इसमें रेलवे के हाई स्पीड कॉरिडोर, लॉजिस्टिक सेक्टर सहित बुनियादी संरचनाओं का विकास करके भारत के अगले भविष्य की संकल्पनाओं का आकार दिया गया है। यह बजट विकसित भारत को बनाने वाला बजट है। श्री काश्यप ने कहा प्रधानमंत्री जी द्वारा केंद्रीत गरीब, किसान, युवा एवं महिला सभी का इस बजट में ध्यान रखा गया है। यह जनता का बजट है और जनता को ही समर्पित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी बजट पर कहा कि केंद्रीय बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को पूरा करने वाला है। इसमें गंभीर बीमारियों के इलाज से लेकर हर वर्ग के कल्याण की कल्पना की गई है और विकास के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए है। महापौर प्रहलाद पटेल ने जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं वित्त मंत्री सीतारमण जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बजट के प्रावधान दूरदर्शी है। इससे देश को नई दिशा मिलेगी। बजट प्रसारण के दौरान भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!