
रतलाम ( ivnews ) गुजरात पासिंग एक कार से रिंगनोद पुलिस द्वारा करीब 140 किलो ग्राम डोडा चुरा जब्त किया. जब्त डोडा चुरा की कीमती 2 लाख 80 हजार रुपये आँकी गई है.पुलिस ने यह कार पीछा कर पकड़ी लेकिन पुलिस के कार पकड़ने के पहले ही कार चालक कूद कर भागने मे सफल रहा.
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उप निरीक्षक राजेश मालवीय द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण–
30 जनवरी 2026 की रात्रि में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार क्रमांक GJ06PA0016 को रोका गया। वाहन चालक द्वारा बैरिकेट्स तोड़ते हुए कार को मंदसौर की ओर भागकर ले गया। वाहन के संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। चालक द्वारा लसुडिया ईला अंडर ब्रिज के पास कार को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
पुलिस द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत जप्त किया गया।
जप्त मशरूका–
डोडा चूरा – 07 बोरों में कुल 140 किलोग्राम अनुमानित कीमत – ₹2,80,000/- एवं
टाटा हैरियर कार (सफेद रंग) क्रमांक – GJ06PA0016 अनुमानित कीमत – ₹20,00,000/-
कुल जप्त मशरूका की कीमत: ₹22,80,000/-
उक्त मशरूका को विधिवत जप्त कर थाना रिंगनोद पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वाहन चालक, वाहन मालिक एवं डोडा चूरा के परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका–
इस कार्रवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद,माननखेड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय कार्य.प्र.आर हर्षवर्धन सिंह, घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार,अनिल डांगी,मुकेश नरेन्द्र, सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह, शांतिलाल बामनिया की भूमिका सराहनीय रही.
