
रतलाम (ivnews ) दिल्ली यू पी उत्तराखंड के फरार कुख्यात बदमाश नामली मे हुई दीनदहाड़े चोरी के आरोप मे रतलाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए है. रतलाम पुलिस ने इन बदमाशों को लगभग तीन सौ किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए पकड़ा. इन बदमाशों ने रतलाम के नामली मे दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए थे.यह दोनों बदमाश मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. एक बदमाश गंजा था जिसके कारण वह नकली बाल लगाकर वारदात को अंजाम देता था.
नामली में हुई दिनदहाड़े नकबजनी की सनसनीखेज वारदात का रतलाम पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह के दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मेरठ (उत्तर प्रदेश) से मुंबई की ओर जा रहे थे, जिन्होंने हाईवे से उतरकर नामली में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
एसपी अमित कुमार ने आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मेरठ से निकलने के बाद इन्होंने दो से तीन स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। इसके बारे में पूछताछ जारी है. एसपी अमित कुमार ने बताया की
27 जनवरी को फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ निवासी नामली ने थाना नामली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रातः करीब 11:00 बजे घर पर ताला लगाकर खेत गया था। शाम करीब 05:00 बजे लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला तथा अंदर रखी अलमारी (गोदरेज) का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।एसपी अमित कुमार के निर्देशन में, एएसपी राकेश खाखा एवं एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया, जिसमें एक संदिग्ध कार दिखाई दी। वाहन की पहचान कर पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। आरोपी बड़नगर होते हुए उज्जैन की ओर बढ़े और हाईवे पर बार-बार रास्ता बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
लगभग 300 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम उज्जैन, बड़नगर, बदनावर हाईवे से होते हुए रतलाम पहुंची। अंततः नामली स्थित 8-लेन रोड के पास ग्राम बाहर पत्थर पर आगे-पीछे से घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.इरफान पिता मुन्नु सैफी, उम्र 35 वर्ष
निवासी मेरठ (उ.प्र.)
2.आमिर पिता तस्लीम पठान, उम्र 38 वर्ष
मेरठ (उ.प्र.)
पुलिस ने आरोपियों को घटना के 10 घंटे के भीतर कार सहित गिरफ्तार किया।
तरीका-ए-वारदात
आरोपी हाईवे के आसपास स्थित सूने मकानों को निशाना बनाते थे और चोरी के तुरंत बाद कार से फरार हो जाते थे।
आरोपी इरफान सिर मुंडा(गंजा) होने के कारण चोरी के समय विग (नकली बाल) लगाकर वारदात करता था। वाहन से अलग-अलग कपड़े और चश्मे बरामद हुए, जिनसे आरोपी वारदात के बाद हुलिया बदल लेते थे।
आपराधिक रिकॉर्ड
सीसीटीएनएस रतलाम टीम की सहायता से जांच में सामने आया कि आरोपी आमिर के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी सहित 10 गंभीर अपराध दर्ज हैं।
आरोपी इरफान के विरुद्ध भी चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी सहित कई अपराध उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड में पंजीबद्ध हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
जप्त मशरूका
सोने का मंगलसूत्र (5.5 ग्राम) – ₹1,85,000/-,सोने की अंगूठी (1 ग्राम) – ₹16,000/-,सोने के 18 मोती (5 ग्राम) – ₹80,000/-,चांदी की पायजेब (100 ग्राम) – ₹36,000/-चांदी की 6 बिछुड़ियां (15 ग्राम) – ₹5,400/-,ताला तोड़ने के लोहे के 2 औजार,घटना में प्रयुक्त कार
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक गायत्री सोनी, उनि कन्हैया अवस्थी, सउनि प्रदीप शर्मा, सउनि हीरालाल चंदन, प्र.आर. नारायणसिंह, दिलीप रावत, आर. माखनसिंह, रविन्द्र कुमार प्र.आर. गोपाल खराड़ी, कांतिलाल ओहरिया, साइबर सेल निरीक्षक अमित कोरी, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर. मयंक व्यास,विपुल भावसार, लोमेश शर्मा (CCTNS), आर. धर्मेन्द्र मइड़ा एवं बुआरसिंह का विशेष योगदान रहा।
