रतलाम (ivnews )
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आलोट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आलोट पुलिस ने 2 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री पल्लवी गौर के निर्देशन में आलोट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई..

घटना का विवरण–

7 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर बरखेड़ा–आलोट रोड स्थित ग्राम नारायणी फंटा की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी राहुल पिता मांगु चन्द्रवंशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नाथुखेड़ी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MF 0743 को भी जप्त किया गया।
आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना आलोट में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी–
1. राहुल पिता मांगु चन्द्रवंशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नाथुखेड़ी

जब्त मशरुका

02 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम — अनुमानित कीमत ₹10,73,500
मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MF 0743 — अनुमानित कीमत ₹50,000

सराहनीय भूमिका–

इस कार्रवाई में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर.सी. खड़िया, आरक्षक दीपक पाटीदार, अभिनन्दन, अंकित काला, लोकेन्द्र शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

By V meena

error: Content is protected !!