
रतलाम ( ivnews) गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर रतलाम में मुख्य समारोह पोलो ग्राउंड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन चैतन्य काश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8.58 बजे होगा । प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी , राष्ट्रगान होगा, 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा, 9.10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री काश्यप द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकी एवं परेड दल को मंच से पुरस्कृत/सम्मानित किया जाएगा।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्वनी कुमार, रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर ध्वजारोहण करेंगे।
26 जनवरी, 2026 को 10.07 बजे मंडल रेल प्रबंधक का आगमन होगा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की अगवानी में ध्वजारोहण स्थल तक जाकर ध्वजारोहण करेंगे तथा राष्ट्रगान होगा। ध्वजारोहण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट गाइड एवं रोवर्स बुलबुल रतलाम की युनिटों की परेड का निरीक्षण करेंगे। परेड में शामिल सभी यूनिटों द्वारा मार्च पास्ट के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे।
रेल सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मोटरसाइकिल परेड का प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम भवन पर प्रातः 7.30 बजे महापौर प्रहलाद पटेल ध्वजारोहण करेंगे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम मे निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप कुमार गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी के अलावा पार्षदगण सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे
