Oplus_16908288

रतलाम ( ivnews ) बसंत पंचमी के पावन पर्व पर रतलाम का 374 वा स्थापना दिवस धूमधाम से नगर की जनता के मध्य प्रतिवर्षानुसार रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा विशाल जय रतलाम रैली वाहन रैली 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे महलवाडा चौराहा से निकाली जाएगी ।
रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति संयोजक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने बताया कि हमने रत्नपुरी की ‘पावन नाटी’ पर जन्म लिया, जो हमारी कर्मभूमि है, जिस पर हमें गर्व है। ऐसी पावन धरा जहां मां कालिका का सदा आशीर्वाद रहा । रत्नपुरी नगर का स्थापना दिवस बसन्त पंचमी के पावन दिवस पर आता है , हम सभी रतलाम निवासी हमारी इस मातृभूमि को नमन करते हुए की रतलामी होने का सम्मान दिया उसके लिए ‘रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति’ के माध्यम से प्रतिवर्षानुसार की तरह बड़े उत्साह एवं उमंग से जिस प्रकार हम अपने परिवार के सदस्य का जन्मदिन मनाते हैं, उसी उत्साह, उमंग एवं जोश से हमारी मातृ भूमि हमारे नगर का स्थापना दिवस मनाकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करने की कोशिश कर रैली को सफल बनाएं।


विशाल वाहन रैली महलवाड़ा से प्रारम्भ होकर पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धान मंही रानीजी का मंदिर, शहर सराय शहीद चौक, न्यू रोड़, दो बत्ती, छत्रीपुल से नगर निगम चौराहा स्थित महाराजा स्व. श्री रतन सिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात डालुमोदी बाजार पर समापन होगा ।
जय रतलाम रैली को सफल बनाने की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता महेंद्र कोठारी,पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ,पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, अशोक जैन लाला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कोठारी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, भाजपा नेता दिनेश राठौड़, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज , विद्यार्थी परिषद पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर ,भाजपा नेता झमक भरगट, तपन शर्मा,पार्षद धर्मेंद्र व्यास, पूर्व पार्षद अरूण राव, राजेंद्र राठौड़, पवन सोमानी, गोपाल सोलंकी, देवशंकर पांडे, पवन शर्मा, गोपाल परमार, सुरेंद्र जोशी , सीमा टांक , सतीश भारतीय, बलवीर सिंह सोढ़ी, मीसाबंधू चंदन पोरीदिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारास्वत, मेहरबान सिंग, राजेंद्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल परिहार, आदि , ने रैली को सफल बनाए जाने का आह्वान किया.

बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस पर नगर पालिक निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में नगर गौरव दिवस आज सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एंव निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य में प्रातः 11ः00 बजे बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया जायेगा व आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया जायेगा।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!