
रतलाम ( IVNEWS) बोलेरो वाहन मे भार कर ले जाई जा रही करीबसवा छह लाख की अवैध शराब को पुलिस पकड़ने मे सफलता हासिल की. जीप मे भरी
200 पेटी अवैध शराबजब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
घटनाक्रम का विवरण :
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार तथा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
28 नवम्बर 2025 की रात्रि में उक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बरखेड़ी फंटा ढोढर के पास एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका एवं नदीम पिता शकील अहमद अंसारी को पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके कब्जे से 200 पेटी पावर 10000 बीयर (प्रत्येक पेटी में 24 केन × 500 ml), कुल 2400 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹6,24,000 बरामद हुई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-09-GH-8292 कीमत लगभग ₹6,00,000 भी जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका :–
1 – 200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL)
कीमत : ₹6,24,000
2 – महिन्द्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292
कीमत : ₹6,00,000
कुल जप्त मशरूका : ₹12,24,000 (बारह लाख चौबीस हजार रुपये)
गिरफ्तार आरोपी :–
1. देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका, उम्र 20 वर्ष
निवासी ग्राम नायन, बिरला ग्राम नागदा, जिला उज्जैन
2. नदीम पिता शकील अहमद अंसारी, उम्र 35 वर्ष
निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर, हाल मुकाम चंदन नगर, इंदौर
सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, कृष्णपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
