
रतलाम, ( ivnews ) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 02 अक्टूबर तक मनने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय कार्यशाला शनिवार को आयोजित हुई। इनमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने मार्गदर्शन दिया और 17 सितम्बर को बदनावर क्षेत्र के भैंसोला में ‘‘पीएम मित्र पार्क’’ का भूमि पूजन करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पहुंचने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी 75वें जन्मदिन पर अपना अमृत महोत्सव मनाने मध्यप्रदेश आ रहे है, जो हम सबके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने दुनिया में चहुंओर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। अपने जन्मदिन पर वे मालवा क्षेत्र को ‘‘मित्र पार्क’’ के रूप में बड़ी सौगात देंगे।

भाजपा दीनदयाल मंडल की कार्यशाला रंगोली सभागार में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल महामंत्री शुभम चौहान, आकाश खड़के, सेवा पखवाड़ा टोली सदस्य नितिन तिवारी, कमलेश टांक आदि मंचासीन रहे। आरंभ में मंडल अध्यक्ष श्री पंवार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के अमृत महोत्सव में मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता भैंसोला जाऐंगे। संचालन आकाश खड़के ने किया। आभार शुभम चौहान ने माना।

इसी प्रकार अंबेडकर मंडल एवं मुखर्जी मंडल की कार्यशाला का आयोजन वैशाली गार्डन में किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा और मयूर पुरोहित ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री सुबेन्द्र गुर्जर, भावना गुर्जर, जयेश जाजोरिया मंचासीन रहे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। कार्यशाला को जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय एवं महापौर श्री पटेल ने संबोधित किया। संचालन मंडल उपाध्यक्ष राहुल रांका ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने माना।
एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने मंडल कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता का आव्हान किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी बदनावर क्षेत्र में ‘‘पीएम मित्र पार्क’’ का पूजन कर जो सौगात देने आ रहे है उससे मालवा देश का मुख्य केन्द्र बनेगा। मोदीजी ने देश का सम्मान सब जगह बढ़ाया है। हाल ही में एक बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति उन्हें लेने आए और रूस के राष्ट्रपति गाड़ी में बैठकर इंतजार करते रहे, जो दर्शाता है कि भारत कितना ताकतवर हो चुका है। ‘‘पीएम मित्र पार्क’’ से पूर्व पिथमपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो चूका है और फिर उज्जैन में विक्रम उद्योगपुरी की आधारशिला रखी जा चूकी है। रतलाम में भी प्रदेश का दूसरा निवेश क्षेत्र विकसित हो रहा है। ‘मित्र पार्क’ में टेक्सटाईल्स इंडस्ट्री से 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। कपास की खेती बढ़ेगी और क्षेत्र का विकास भी होगा। इससे मालवा का नाम सब जगह पुनः स्थापित होगा। औद्योगिक निवेश से रतलाम की भी सूरत और सीरत बदल जाएगी।
—
