रतलाम ( ivnews) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का दल नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवमैन का 31वा राष्ट्रीय अधिवेशन में 2 से 4 सितंबर को करनेल सिंह स्टेडिय,नई दिल्ली में आयोजित होगा.

अधिवेशन मे भाग लेने के लिए वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का दल भी रतलाम से जाएगा. रतलाम का दल मजदूर संघ के मण्डल मंत्री अभिलाष नागर और मण्डल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में अधिवेशन मे शामिल होगा.
मजदूर संघ के मण्डल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया की राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जायेगी एवं विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया जायेगा.जिसमे पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया जाए, 8वा पे कमीशन जल्द लागू करने.
रेलवे का निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग बंद करने,सेफ्टी और नॉन-सेफ्टी कैटेगरी के पद भरे जाने,रेलवे में पदों के सृजन पर लगी रोक हटाने, पदों को समाप्त करना बंद किए जाने और प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस से सीलिंग लिमिट हटाने की मांग प्रमुख है.
श्री दुबे ने बताया की उक्त अधिवेशन में करीबन 15,000 रेल कर्मचारी शामिल होंगे जिसमें महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन, जनरल बॉडी मीटिंग एवं भव्य रैली का आयोजन किया जायेगा । रतलाम से अधिवेशन में भाग लेने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना होंगे ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!