
रतलाम ( ivnews) कांग्रेस ने रतलाम जिलाध्यक्ष की घोषणा की हैं। इसके साथ ही शहर अध्यक्ष पद पर भी नए अध्यक्ष को नियुक्त किया है। सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत को एक बार फिर रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही शहर अध्यक्ष पद पर भी नए अध्यक्ष को नियुक्त किया है। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल वर्मा को शहर अध्यक्ष बनाया गया हैं।

शनिवार शाम जारी सूची में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने रतलाम जिला कांग्रेस ( ग्रामीण ) अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष गेहलोत गुड्डू को नियुक्त किया है. हर्षविजय गेहलोत जिले के जुझारू और कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जारी सूची मे रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पार्षद और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को नियुक्त किया गया है. श्री वर्मा की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओ और उनके समर्थकों मे खासा उत्साह है.
