रतलाम, (ivnews ).
हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। इस मौके पर विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां लेकर भाजपा का मौन जुलूस निकला, इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे ने किया |


मौन जुलूस सैलाना बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ और शहीद चौक पर समाप्त हुआ। भाजपा नेताओं ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान जिला टोली प्रभारी निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमीष व्यास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, राजेन्द्र सिंह लुनेरा, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, संगीता चारेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

By V meena

error: Content is protected !!